ये सारा वाकया सीसीटीवी कैमरे में साफ़-साफ़ कैद हो गया. एक महीने के लगभग बीतने को थे. ये वीडियो सामने आया तो सरगर्मी बढ़ी. लड़की दलित थी. कल नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट के पास पहुंची. खुद ही सबूत के तौर पर वो वीडियो लेकर जिसमें उस आदमी का चेहरा साफ़ दिख रहा था. कमीशन ने पंजाब पुलिस को झिंझोड़ा. भटिंडा के आई जी और मुक्तसर के एसएसपी को सम्मन भेजा कि तीन मई के पहले उसके सामने हाजिर हों. पुलिस हरकत में आई और जगदीप पकड़ा गया.ये खबर दहलाती है. आप सुरक्षित कहां हैं? ऑफिस में? बीच बाजार में? वहां तो आसपास लोग होते हैं, बुलाने पर आ सकते हैं. पर जब ऐसा होता है तो आप खुद को कहीं सुरक्षित नहीं पाते. इस वाकये की CCTV फुटेज हैं. जो वायरल हो रही हैं. घटना के 5 दिन बाद पुलिस में एफआईआर भी लिखा दी गई थी. पुलिस ने कुछ नहीं किया. गिरफ्तारी हुई लगभग एक महीने बाद. हम आपको कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं. देखिए ये कितनी डरावनी हैं.




















.webp?width=275)


.webp?width=120)

