अब 'ओला' भी औरतों के लिए सेफ नहीं?
भोपाल की एक औरत ने ओला कैब ड्राईवर पर लगाया रेप का आरोप.
Advertisement

फोटो - thelallantop
28 साल की एक औरत ने भोपाल में ओला की कैब ली. मगर ड्राइवर ने उसका रेप कर दिया. 29 दिसंबर की बात है ये. 1 जनवरी को पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई गई. अब मसला ये है कि रात में पार्टी या दफ्तर से आना हो तो हाथ मोबाइल पर पहुंचता है और क्लिक होता है ऊबर, ओला या टैक्सी फॉर श्योर पर. लगता है कि ये सेफ हैं. लेकिन ये भरम दूर हो रहा है. पहले दिल्ली में उबेर के ड्राइवर ने रेप किया. और अब ये ओला का मामला. मामले के और डिटेल्स जानते हैं. औरत के मुताबिक ड्राईवर दीपक बमाने ने उसे उसके घर से पिक किया. पर शहर के बैरागढ़ और गांधी नगर इलाके के बीच एक सुनसान जगह पर उसने उसके साथ रेप कर दिया. इसके बाद औरत को शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी. ड्राईवर से डर कर औरत ने उस समय इस घटना का किसी से जिक्र नहीं किया. पुलिस की मानें तो दीपक औरत के घर के पास ही रहता था और कुछ समय से उसे जानता भी था. दिसम्बर 2014 में हुए उबेर रेप केस के बाद भी कैब में औरतों के हैरेसमेंट की खबरें आती रही हैं. 2015 में दिल्ली की एक औरत ने शिकायत की थी कि टैक्सी फॉर श्योर के एक ड्राईवर ने गाड़ी हायर करने के बाद उसके सामने ही हस्तमैथुन किया था. इन घटनाओं के बाद अधिकतर महिलाएं 'ओला' कैब लेना ही प्रिफर करती थीं. पर इस घटना ने 'ओला' के नाम को भी मैला कर दिया है. हालांकि ओला के सीनियर मार्केटिंग डायरेक्टर ने बताया है कि रेप के समय दीपक ओला के सिस्टम से जुड़ा हुआ नहीं था. पुलिस ने दीपक की गाड़ी जब्त कर ली है और ओला ने उसे नौकरी से निकाल दिया है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















