मेरे दोस्त...मेरी प्रेरणा. हमारे समय के महान अभिनेता. ऊपर वाले आपकी आत्मा को आशीर्वाद दे इरफ़ान भाई...हमें इस बात की बहुत याद आएगी कि आप हमारे जीवन का हिस्सा थे. “पैमाना कहे है कोई, मैखाना कहे है दुनिया तेरी आंखों को भी, क्या क्या ना कहे है” लव यू.
ऐसे कई लोग हैं जिन्हें वह सलाम करना चाहेंगे क्योंकि उनसे एक्टिंग सीखने का मौका मिला. मैं अनुपम खेर और इरफान खान को सलामी देना चाहता हूं. दोनों हुनरमंद हैं और मैंने इनसे एक्टिंग के बारे में बहुत कुछ सीखा है.शूटिंग छोड़ इरफ़ान से मिलने पहुंचे थे शाहरुख? शाहरुख और इरफ़ान दोनों अच्छे दोस्त रहे. जून 2018 इरफ़ान का लंदन में इलाज़ चल रहा था. इस दौरान रिपोर्ट्स आई कि इरफ़ान ने शाहरुख से मिलने की इच्छा जाहिर की. इरफान की पत्नी सुतापा ने शाहरुख से बात की. शाहरुख महबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे. वो शूटिंग छोड़कर इरफान से मिलने पहुंचे. दोनों ने करीब दो घंटे का टाइम साथ बिताया था. बाद में इस पूरे मामले पर इरफान के प्रवक्ता ने कहा था कि शाहरुख और इरफान खान अच्छे दोस्त हैं. लेकिन दोनों के मुलाकात करने और शाहरुख की ओर से उन्हें लंदन के घर की चाबी देने वाली खबर झूठी है.
विडियो- जब इरफ़ान ने लल्लनटॉप से हर मसलों पर खुलकर बात की थी














