जब पीएम मोदी तेजप्रताप को किशन कन्हैया बता रहे थे तो लालू आए. इंट्रो कराया. कि ये स्वास्थ्य मंत्री हैं बिहार के. मोदी ने उनकी बॉडी-बीडी देखी. कहा, "हैं तो स्वास्थ्य मंत्री लेकिन इनका खुद का स्वास्थ्य बहुत ठीक नहीं है." लालू क्या कहते? कि कुश्ती लड़ जाओ. नहीं. हल्के से बेटे की बॉडी की इज्जत बचाई. कहा कि इसके अंदर ताकत बहुत है. लेकिन कसरत-वसरत करता नहीं. ये संजय की तरह जो हम आंखों देखा हाल सुना रहे हैं, ये महाभारत का नहीं, रामायण का समझो. भरत मिलाप का सीन है भई. पटना के गांधी मैदान में प्रकाश पर्व मनाया जा रहा था न. वहीं वीआईपी इंतजाम में बैठे थे ये लोग. नीतीश कुमार और लालू यादव के साथ उनके बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव. नीतीश और मोदी में तो खूब जमी. दुन्नो एक दूसरे की तारीफ कर रहे थे. लेकिन लालू का जिया जल रहा था. काहे कि नोटबंदी पर मोदी की खूब झांय झांय किए थे वो. बाकी सब आराम से निपट गया. अब लालू के बेटे के साथ दिखा शहाबुद्दीन का खूंखार शूटर












