'कलंक नहीं इश्क है' की मेकिंग के बारे में बात करते हुए वरुण धवन ने बताया कि वो इस रीमिक्स वाले टाइम प्रीतम ने ये ओरिजिनल धुन बनाई है. हैरत की बात ये है कि वरुण ये प्रीतम के बारे में कह रहे हैं. खैर, इस गाने के बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने और गाया है अरिजीत सिंह ने. वरुण ने बताया कि ये गाना अरिजीत ने इतनी दफे अपनी मर्जी से गाया. उन्हें हर बार गाना खत्म करने बाद कुछ खटक जा रहा था. इसी चक्कर में वो इस गाने को 1200 बार गा गए. इससे अरिजीत का अपने काम के प्रति लगाव और डेडिकेशन दिखता है. शायद इसीलिए फिलहाल वो इंडिया के सबसे बड़े सिंगर हैं. जिस गाने के बारे में बात हुई है, वो सुनना तो बनता है न:
आलिया अपने रोल के लिए ये पाकिस्तानी सीरीयल देख रही थीं
आलिया भट्ट ने बताया कि आमतौर हिंदी-इंग्लिश मिक्स करके बात करने की वजह से उनकी हिंदी बहुत साफ नहीं थी. लेकिन 'कलंक' में उन्हें उर्दू में बात करनी थी. उनके डायरेक्टर ने 'मुग़ल-ए-आज़म' और 'उमराव जान' जैसी फिल्में देखने की सलाह दी, ताकि आलिया को ग्रेस और बॉडी लैंग्वेज जैसी चीज़ें सीखने में सहूलियत हो. लेकिन खास तौर पर ज़िक्र किया था, वो था पाकिस्तानी सीरियल 'ज़िंदगी गुलज़ार है'. अभिषेक ने आलिया को बताया कि उनकी किरदार 'रूप' भी कई मायनों में इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस जैसी है. 'जिंदगी गुलज़ार है' में सनम सईद नाम की पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ये रोल किया था. जैसे ही उन्हें खबर मिली कि आलिया ने उनके किरदार के बारे में ये सब कहा है, वो खुशी के मारे ट्विटर पर कूद गईं. सनम ने लिखा कि अगर ये खबर फर्जी नहीं हैं, तो आलिया की इस बात ने उन्हें गुदगुदा दिया है. साथ ही फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामानएं भी दे डाली.

फिल्म 'कलंक' के एक सीन में वरुण धवन और आलिया भट्ट.
अभिषेक वर्मन डायरेक्टेड फिल्म 'कलंक' में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, कुणाल खेमू और कियारा आडवानी जैसे एक्टर्स दिखाई देंगे. फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में लग रही है.
वीडियो देखें: करन जौहर की 15 साल से बन रही फिल्म कलंक के ट्रेलर की दिलचस्प बातें










