सोशल मीडिया पर एक फोटो बहुत वायरल हो रही है. कारण है इसमें प्रधानमंत्री मोदी का होना. इसमें मोदी एक टी-शर्ट पकड़े हुए हैं, जिसमें
मोदी 420 लिखा है.
इसमें कैप्शन में मोदी के बारे में अलग-अलग तरह के ट्वीट किए गए हैं. एक में लिखा है –
अच्छी बात अब दुनिया मानती है मोदी 420.
एक दूसरी पोस्ट में लिखा है –
दोस्तों मैं ये बात अपने मन से बना कर नहीं कर रहा. इस फोटो ने तो मेरा दिन ही बना दिया. केवल उत्तर और पूरब के भारतीय ही इस चुटकुले को समझ पाएंगे.
तो ये तो थी सारी फेक फ़ोटोज़ या यूं कहें फोटोशॉप्ड फ़ोटोज़. लेकिन हम इन्हें एक ही बार में बिना कोई पड़ताल किए फेक कैसे कह रहे हैं? इसलिए क्यूंकि हमें रियल फोटो मिल गई है.
‘यूपी आए और ढोल नहीं बजाय तो क्या यूपी आए’ वाले एक फ़िल्मी डायलॉग की तर्ज़ पर नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया था. इसमें लिखा था कि अर्जेंटीना आए और फुटबॉल के बारे में न सोचा तो क्या अर्जेंटीना आए? इसके साथ एक फोटो भी डाली, जिसमें आपको 420 लिखा हुआ कहीं नहीं दिखता.
बल्कि दिखता है उस सम्मेलन का नाम, जिसको अटेंड करने के लिए पीएम मोदी अर्जेंटीना गए थे. यानी
जी-20 समिट. जिसका फुल फॉर्म है ग्रुप 20. इस ग्रुप में दुनिया के 20 बड़े देश शामिल हैं. और भारत भी उनमें से एक है. वैसे आपको एक बात और बता दें कि इस समिट की 2022 की मेज़बानी भारत को मिली है.
और चलते-चलते एक और ज्ञान की बात. अगर मोदी को दी गई जर्सी में जी-20 के बदले 420 भी लिखा होता तो भी ये न तो मोदी का अपमान होता. और न ही कोई मजाक. क्योंकि 420 का जो अर्थ भारतीय लगाते हैं वो और कोई नहीं लगाता.
"attachment_152535" align="aligncenter" width="600""attachment_152536" align="aligncenter" width="600"