NGT को साइबर वॉर का पता कल शाम लगभग सवा सात बजे लगा. इस अटैक से NGT का काफी डाटा खराब होने की आशंका जताई जा रही है. NGT की साइट इससे पहले साल 2013 में भी हैक हो चुकी है. दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए इसकी जांच-पड़ताल क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. वैसे आपको तो याद होगा. 29 सितंबर को हुए सर्जिकल स्ट्राइक में इंडियन आर्मी ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पार 7 हमले किए थे.हम अपराजेय हैं. एक तरफ तो तुम अपने-आपको देश के रक्षक बताते हो और दूसरी तरफ कश्मीर में घुसकर निर्दोष लोगों को मारते हो. बॉर्डर पर आकर मार-काट करते हो और कहते हो कि हमने सर्जिकल स्ट्राइक किया है. लो, अब साइबर वॉर से होने वाली चुम्मी की जलन फील करो.
सर्जिकल स्ट्राइक का बदला साइबर वॉर से ले रहा है पाकिस्तान!
इंडियन आर्मी को झोला भरकर गालियां दी हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
यार कैसे-कैसे चोमू भरे हैं हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में. चोमूपंती की जितनी हदें होती हैं न, सब क्रॉस कर गए. सोमवार को 'D4RK 4NG31' हैकर ग्रुप ने नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल की वेबसाइट हैक कर ली. हैकर ग्रुप खुद इस हमले को साइबर वॉर बता रहे हैं. उनका दावा है कि ये हैकिंग सर्जिकल स्ट्राइक का बदला है. इंडियन आर्मी ने 29 सितंबर को जो मार-काट मचाई, ये उसका जवाबी हमला है. साइट के होमपेज के बैकग्राउंड में पाकिस्तान का नेशनल एंथम सुना गया था. वो एंथम का इंस्ट्रूमेंटल वर्जन था. ये एंथम बता रहा है कि ये काम पाकिस्तानियों का है. हैकर्स का एक मैसेज भी है, जिसमें उन्होंने झोला भर-भरकर भारतीयों को गालियां भी दी हैं. ये रहा वो मैसेज.
Advertisement










