The Lallantop

जब अपनी ही सरकार को गरिया गईं सोनिया गांधी!

जुबान फिसल गई मैडम की और मुए ट्विटर वाले मजे लूट रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जुबान फिसल गई है सोनिया गांधी की और मुए ट्विटर वाले मजे लूट रहे हैं. राजधानी में वह आंध्र प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं. उन्हें कहना था कि मोदी सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरी तरह फेल हुआ है. लेकिन मोदी सरकार की जगह 'यूपीए सरकार' कह गईं. यहां तक कि बाद तक उन्हें अपनी गलती का पता ही नहीं चला. एकबारगी तो 24 अकबर रोड पर खुसुर-फुसुर तो शुरू हो ही गई होगी. मैडम लिखा हुआ भाषण पढ़ रही थीं तो हो सकता है कि उस पर्चे में ही गलत लिख गया होगा. ये एरर महंगी पड़ेगी स्पीच लिखने वाले को. meme Rahul Sonia उनके शब्द थे, 'करीब दो साल बीत चुके हैं और हमने कुछ नहीं देखा है. यूपीए सरकार की तरफ से कोई कोशिश नहीं की गई.' वैसे वह रिवाज के मुताबिक, नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेने से नहीं चूकीं. उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है आप लोगों ने (कांग्रेस सदस्य) प्रधानमंत्री से अपॉइंटमेंट मांगा होगा, पर लगता है कि वो आपसे मिलने से डरते हैं.' 10 साल तक मैडम की सरकार रही है. 'यूपीए गवर्नमेंट' हमेशा उनकी जुबान पर रहता ही होगा. meme Manmohan

Advertisement
Advertisement