प्यारे पापाओं के प्यारे बेटों, बीयर पीने से गैस बनती है?
मां-बापू से सच छिपाने वाले सच्चे बालक एंड बालिकाओं के लिए पेश-ए-खिदमत है ट्रुथ एंड डेयर का खेला.
Advertisement

TVF VIDEO GRAB
बीयर की खाली बोतल लेकर ट्रुथ एंड डेयर अगर आपने खेला है. तो भैरो बाबा की कसम, मारक मजा के लिए तैयार रहो. TVF वाले एक जाबड़ सा वीडियो लेकर आए हैं. एक लौंडा है, उसके मम्मी पापा आगरा से आए हैं. कमरे की दीवारों पर आदर्श बेटे टाइप के पोस्टर लग गए हैं. लेकिन फिर होती है एक खुजली. सच बोलने की खुजली, जिसे दुनिया कहती है ट्रुथ एंड डेयर. बीयर की बोतल घूमकर सबसे पहले बेटे पर आकर टिक जाती है. डैडी बेटे से पूछते हैं बेटा घर में शराब की बोतले हैं. लड़का सुट्ट. लड़के का दोस्त भी सुट्ट. फिर जैसे जैसे ट्रुथ सामने आता है. सारा डेयर डियरनेस को छोड़ बाहर निकल आता है. अच्छा हां, पापा जी भी फंसते हैं आगे जाकर. अब क्योंकि बात वीडियो की हो रही है, तो हमारा यहां लिखना बेजा है. तो बस हम वीडियो चेपे दे रहे हैं. मन करे तो पढ़ लेना...
https://www.youtube.com/watch?v=tP-15bw-7og
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement

















.webp?width=120)


