The Lallantop

इम्तियाज़ अली ने पांच मिनट में दिखाया इंडिया का कल

साढ़े 6 मिनट बचे हैं. ये मीटर है सेक्स वर्कर का. जिसको अपने फ्यूचर पर यकीन है. हड़काती है, क्लाइंट फंस चुका है धंधे के झमेले में.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कुछ साल पहले ब्लैक फ्राइडे फिल्म देखी थी. तब दुनिया, मीडिया, मुंबई ब्लास्ट वगैरह के बारे में बहुत छोटी सी जानकारी थी. उसमें रेलवे स्टेशन से अरेस्ट हुआ लड़का. अरेस्ट करने वालों ने नाम लिया था याकूब मेमन. वही याकूब मेमन जिसको कुछ दिन पहले फांसी हुई. और उस दौरान सरकार में मंत्री रहे पी चिदंबरम ने अभी जल्दी में कहा है कि उसके साथ जल्दबाजी हुई. कहां घसीट ले गए हम आपको बात बात में. बात ये है कि उस फिल्म में याकूब मेमन का रोल इम्तियाज अली ने किया था. इम्तियाज अब जाकर एक धाकड़ फिल्मकार बन गए हैं. हर कहानी लीक से अलग होती है. जिसमें हाथ डालते हैं वो कहानी मिट्टी से बदल कर सोना हो जाती है. जब वी मेट, तमाशा, रॉकस्टार, हाईवे, और नाम खुद याद कर लो. इस बार एक शॉर्ट फिल्म बनाई है. 'इंडिया टुमारो' के नाम से. पांच मिनट की फिल्म है. देख लो फिर बतियाते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=tO_tAPTvxh4&feature=youtu.be हां तो पिच्चर आपने देख ली. जिस एंगल को ध्यान देने के लिए बनाई गई वो भी समझ आ गया होगा. नहीं आया तो फिर से देख लो. और आगे इम्तियाज का इंटरव्यू देखो. इस शॉर्ट फिल्म को बनाने का आइडिया कहां से आया और पूरा किस्सा. उनसे ही सुन लो. https://www.youtube.com/watch?v=pm0_bG3YRn0  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement