कैमरा चल रहा था, वो फॉर्मूला रेस कार के सामने कूद गया
स्टंटमैन डेमियन वाल्टर्स फॉर्मूला ई कार की ओर पीठ करके खड़े थे, तभी पीछे से कार आई और..
Advertisement

फोटो - thelallantop
डेमियन वाल्टर्स एक ब्रिटिश स्टंटमैन हैं. कैप्टन अमेरिका और स्काईफॉल जैसी बड़ी फिल्मों में स्टंट करते हैं. उनका एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है. इसमें वो एक फॉर्मूला रेस कार के सामने खड़े हैं, जैसे ही वो उनके पास आती है वो बैक फ्लिप लगाते हैं. कार उनके नीचे से निकल जाती है और वो बच जाते हैं. FIA Formula E पेज ने ये वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में ये भी दिखता है कि कार के सामने कूदने से पहले उनने कैसी तैयारी की थी, और क्या हिसाब लगाया था कि कार जैसे ही उनके पास आई. वो हवा में उछल गए. लेकिन वीडियो गजब है, देख के एक बार तो कीक ही निकल जाती है. डेमियन ने चाहे जितने स्टंट किए हों ये सबसे जबर वाला मानेंगे हम. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/fiaformulae/videos/1132543026785577/"] अब कार के अंदर से देखिए https://youtu.be/_Uv64c4HdTg
Advertisement









