The Lallantop

इस गाड़ी में बैठकर आप भी कहेंगे, 'और ये मैं आसमान की ऊंचाइयों में'!

तीन मिनट के भीतर वक्त बदल जाता है, जज़्बात बदल जाते हैं इस गाड़ी में.

Advertisement
post-main-image
एयरकार के नाम से बनी इस कार को पब्लिक को पिछले साल नवंबर में दिखाया गया था. अब इसकी फ्लाइट के वीडियो वायरल हो रहे हैं. (तस्वीर: Youtube/kleinvision)
एक मीम बड़ा चलता था कुछ साल पहले. ऐसा कि साल 2020 में हमारे पास उड़ने वाली कारें होंगी. जब भी कुछ बेवकूफी भरी बात वायरल होती थी या कोई अजीब-सी चीज़ चलती थी, तो लोग मीम शेयर करते थे. कि उड़ने वाली कारों की जगह हमें ये सब झेलना पड़ रहा है. कुछ मीम्स की बानगी आप यहां देख सकते हैं:
Car Meme ये व्यक्ति वीडियो में कह रहा है कि मैं खुद को लैंप के ज़रिए अंधा करने की कोशिश कर रहा हूं, बिना किसी वजह के. कैप्शन लिखा है- और 1950 में लोग सोचते थे कि 2020 में हमारे पास उड़ने वाली कारें होंगी.

Car Meme 5 इस मीम में भी यही बात कही गई है. कि 2020 में लोग हाथ धोना सिखा रहे हैं. मतलब कितनी ही उम्मीदें थीं लोगों को भविष्य में, और भविष्य में ये हो रहा है.

अब वो मीम इस्तेमाल करने के दिन लद सकते हैं. क्योंकि सच में उड़ने वाली कार ईजाद हो गई है.
ये काम किया है स्लोवाकिया नाम के देश की एक कम्पनी ने. नाम है क्लाइनविजन. कार का नाम है एयर कार. तीन मिनट में ये कार से प्लेन बन जाती है. नहीं, हम क्लिकबेट नहीं दे रहे आपको. ऐसा सच में हुआ है. आप पहले वीडियो देख लीजिए. आपको यकीन हो जाएगा.

आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस कार उर्फ़ प्लेन ने 1500 फ़ीट ऊपर उड़ान भरी. एक हफ्ते में दो बार. टेकऑफ और लैंडिंग भी सेफली हो गई. इसमें दो सीटें हैं. वजन 1100 किलो है, और 200 किलो भार उठा सकती है ये कार. 1000 किलोमीटर तक आप इस कार में चल सकते हैं. एक घंटे में 18 लीटर ईंधन जाएगा इसमें.
Kv Car 5
हवा में उड़ती एयर कार. (तस्वीर: Youtube/Kleinvision)

पिछले साल इसका प्रोटोटाइप (मॉडल) जनता को दिखाया गया था. शंघाई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर. 'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, इसे डेवेलप करने वालों का कहना है कि इसे लोग प्राइवेट व्हीकल के तौर पर इस्तेमाल तो कर ही सकते हैं, साथ-साथ इसे कमर्शियल टैक्सी सर्विस के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement
Advertisement