The Lallantop

तत्काल दुर्घटना करें...सड़क पर लगे इस साइनबोर्ड को पढ़ लोगों का दिमाग भन्ना गया!

तस्वीर Mangaluru National Highway 275 की है. ट्रांसलेशन में हुई सिर्फ एक गलती से पूरा अर्थ ही बदल गया

Advertisement
post-main-image
वायरल फोटो के स्क्रीन शॉट (फोटो/X)

एक गलती से क्या-क्या होता है? एग्जाम में नंबर कम आ सकते हैं. भोपाल की जगह भदोही पहुंच सकते हैं. घरवालों से मार पड़ सकती हैं. खाने में गलती करने से स्वाद बिगड़ सकता है. सड़क पर गलती करने से चालान कट सकता है. और गूगल मैप की गलती से आप गलत जगह जा सकते हैं. आपकी ज़िंदगी भी बदल सकती है. क्योंकि आज भी हमारे देश में कई गांव-शहर की गलियों में गूगल मैप फेल हो जाता है. ऐसे में काम आते हैं साइनबोर्ड. लेकिन क्या हो जब साइनबोर्ड भी गलत हो जाएं? (Wrongly Translated Warning Board) उम्मीद करते हैं ऐसी परिस्थिति में आप न फंसे. लेकिन ताजा मामला ऐसी ही परिस्थिति से गुजरने का है. पहले आप ये तस्वीर देखिए फिर आपको पूरी बात बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर @KodaguConnect नाम के एक हैंडल ने एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर एक साइनबोर्ड की है. जिस पर लिखा है, अर्जेंट मेक एन एक्सीडेंट. हिंदी में अनुवाद करने पर "तत्काल दुर्घटना करें."

Advertisement

लेकिन सड़क पर दुर्घटना करने को बढ़ावा भला क्यों दिया जाएगा? ऐसे ही सवाल मन में आने पर लोगों ने इसका कन्नड़ से ट्रांसलेशन किया 
तो पता चला कि कन्नड़ में लिखा है, "अवसारवे अपघातक्के कारण" जिसका हिंदी में मतलब है "तेज़ रफ्तार दुर्घटनाओं का कारण है." फोटो पोस्ट करते वक़्त इसकी लोकेशन भी बताई गई, जिसमें बताया गया कि ये संपाजे के पास के मदिकेरी से मंगलुरु NH275 का साइनबोर्ड है.

तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने इसको जमकर रिशेयर किया. सबने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी. जैसे
एक यूजर ने लिखा,

इंश्योरेंस वालों को टैग कर दो, वो इसे ठीक करवा देंगे

Advertisement

वैभव नाम के यूजर ने लिखा, 

अर्जेंट के बाद से कॉमा हटा दो, पूरा मतलब बदल जाएगा

वहीं कुछ यूजर इसे यूरोप के देशों से कम्पेयर करते दिखे. एक यूजर ने लिखा, 

फ़्रांस और जर्मनी साइनबोर्ड देखे हैं? उनसे तो ये अभी भी बेहतर है...कृपया लोगों को उनके भाषा ज्ञान से जज न करें.

वैसे क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि पलवल की जगह मेरठ की बस पकड़ ली हो, क्योंकि किसी स्थानीय व्यक्ति ने गलत जानकारी दे दी? हमें कमेंट करके जरूर बताइए. और ऐसी ही वायरल ख़बरों के लिए पढ़ते रहिए दी लल्लनटॉप.

ये भी पढ़ें: गूगल मैप से रास्ता देखते हुए जा रहे थे, कार यहां पहुंच जाएगी ये सोचा भी नहीं था!

वीडियो: पंचायत 3 सीरीज के वायरल मीम्स के पीछे की पूरी कहानी यहां जान लीजिए

Advertisement