
20 जनवरी 2014 को पुलिस ने केजरीवाल को रोक लिया था, इसके बाद वो सड़कक पर ही गद्दा बिछाकर सो गए थे.
कार मुख्यमंत्री की थी, तो पूरी दिल्ली पुलिस कार की तलाश में जुट गई. सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गई. चोर कार को ले जाते हुए भी दिखा, लेकिन धुंधला. पुलिस अब उस धुंधली तस्वीर के सहारे चोर की तलाश कर रही थी. एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को सुराग लगा कि कार यूपी में पहुंच गई है. पुलिस ने तलाश शुरू की तो वो गाजियाबाद के मोहननगर में खड़ी मिल गई.
लेकिन चोरी गई ये कार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नहीं है.

इस कार को आम आदमी पार्टी की मीडिया कोऑर्डिनेटर वंदना सिंह चला रहीं थीं.
जी, ये सच है. कार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नहीं है. कार की मालकिन का नाम है श्रद्धा शर्मा. श्रद्धा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पेशे से बैंकर कुंदन शर्मा की पत्नी हैं. कुंदन अन्ना यूनिवर्सिटी से एमटेक हैं और गोल्ड मेडलिस्ट हैं. फिलहाल लंदन में रहते हैं. कुंदन ने 2013 में ये कार आम आदमी पार्टी को दान कर दी थी. इसके लिए बाकायदा उन्हें पार्टी की ओर से रिसीविंग भी दी गई थी. हालांकि कुंदन को ये नहीं पता था कि कार खुद अरविंद केजरीवाल चलाएंगे. बाद में ये कार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहचान बन गई थी. 2015 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद इस कार का इस्तेमाल बंद कर दिया था. चोरी के वक्त तक इस कार का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी की मीडिया कोऑर्डिनेटर वंदना सिंह चलाती थीं. पुलिस के मुताबिक वंदना पिछले दो साल से इस कार का इस्तेमाल कर रही थीं.
कुंदन ने वापस भी मांग ली थी कार
2015 में अरविंद केजरीवाल पर अहंकारी होने का आरोप लगाकर कुंदन ने कार वापस मांगी थी. उन्होंने कहा था कि मैंने अपनी कार, बाइक और कई ऐसी दूसरी चीजें मांगी हैं, जो मैंने पार्टी को दान की थीं. मुझे ऐसा इसलिए करना पड़ रहा है, क्योंकि केजरीवाल किसी की नहीं सुन रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी कार आम आदमी पार्टी के पास ही बनी रही.
और ट्विटर पर मौज ले रही है जनता, कुछ आप भी देख लीजिए
देखिए लल्लनटॉप बुलेटिन
ये भी पढ़ें:
केजरीवाल की चोरी हुई गाड़ी और स्वामी के इस ट्वीट में कोई कनेक्शन है क्या :P
केजरीवाल और मोदी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं: 13 सबूत
केजरीवाल ने दिल्ली के पेड़ों पर भी लगवा दिए CCTV कैमरे, वजह जानकर आप सिर धुनेंगे
बीजेपी में असली हैकिंग तो अरविंद केजरीवाल ने अब की है













