The Lallantop

नीतीश के मंत्री इसराइल मंसूरी मंदिर में गए, पुजारी ने कहा - "घुसे क्यों? घुसे तो पूजा नहीं की"

आपत्ति ये भी कि न तो पूजा की और न तो प्रसाद स्वीकार किया!

Advertisement
post-main-image
बिहार सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी के मंदिर में प्रवेश पर बवाल (फोटो: आजतक और फेसबुक)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) मंगलवार, 22 अगस्त को गया के विष्णुपद मंदिर (Vishnupad temple) में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी (Israil Mansoori) भी थे. सीएम नीतीश ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की, लेकिन गर्भगृह में गैर-हिंदू मंत्री के प्रवेश को लेकर विवाद हो गया है. मंदिर प्रबंधन ने मंसूरी के गर्भगृह में प्रवेश करने और मंदिर का प्रसाद न लेने पर नाराजगी जताई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Vishnupad Temple में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक है

आजतक के रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर के प्रवेश द्वार पर लिखा है कि मंदिर में अहिंदू (गैर-हिंदू) श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है. विष्णुपद मंदिर के प्रबंध समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू लाल बिट्ठल ने कहा,

“उस वक्त हमें इसकी जानकारी नहीं थी. हम चेहरे से उनको नहीं पहचान रहे थे. लेकिन जिन लोगों ने उन्हें प्रवेश कराया, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था. इससे सनातन धर्म और पंडा समाज को ठेस पहुंची है और इससे समिति नाराज है. जानबूझ कर ऐसा करवाया गया. कई वीआईपी मेहमान आए, मंत्री आए हैं, लेकिन मुस्लिम धर्म, ईसाई धर्म के लोगों ने आज तक विष्णुपद मंदिर में प्रवेश नहीं किया है. जिनसे गलती हुई है, उन्हें खेद प्रकट करना चाहिए.”

Advertisement
Israil Mansoori के प्रसाद न लेने पर प्रबंधन नाराज

रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर प्रबंधन इस बात पर भी नाराज है कि बिहार के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी ने मंदिर में प्रवेश के बाद न तो पूजा की और न ही पुजारियों द्वारा दिए गए प्रसाद को स्वीकार किया.

शंभूलाल विट्ठल ने कहा कि मंत्री ने मंदिर में प्रार्थना न करके और पुजारी द्वारा दिए गए प्रसाद को न लेकर हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत किया है.

मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

शंभूलाल विट्ठल ने मांग की,

Advertisement

“मंत्री ने प्रार्थना नहीं की और न ही उन्होंने प्रसाद स्वीकार किया, जो साफ दिखाता है कि मंदिर जाने के दौरान उनके कुछ और इरादे थे. नीतीश कुमार को मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त करना चाहिए.”

वहीं बीजेपी की तरफ से भी इसे लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है. बिहार के बीजेपी नेता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए नीतीश कुमार हिंदुओं की भावना को कितना ठेस पहुंचाएंगे. सिंह ने सवाल किया कि सीएम नीतीश को क्या पता नहीं है कि विष्णुपद मंदिर में दूसरे धर्म के लोगों का जाना वर्जित है. 

वीडियो- बिहार छात्र आंदोलन में पटना ADM के वायरल वीडियो पर तेजस्वी यादव ने क्या सफाई दी?

Advertisement