
सहवाग का ट्विटर अकाउंट
इंग्लिश न्यूज पेपर हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सहवाग ने बताया कि "मैं ड्रेसिंग रूम में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जोक्स मारा करता था. मैंने जब इन्हीं जोक्स को ट्विटर पर शेयर करना शुरू किया तो लोगों ने इसे हाथों-हाथ लपक लिया. मुझे भी मजा आने लगा. मैं और भी मजेदार ट्वीट करने लगा. और देखते ही देखते मेरे फॉलोवर्स की संख्या 80 लाख तक पहुंच गई. हजारों की संख्या में मेरे ट्वीट्स को लोगों ने रिट्वीट करना शुरू कर दिया. काफी शेयर भी मिलने लगे. इसके बाद अलग-अलग ब्रांड्स ने मेरे ट्वीट्स को स्पांसर करने में दिलचस्पी दिखाई और इसके लिए मुझे पैसे मिलने लगे. पिछले छह महीनों में अपने ट्वीट्स से मैंने करीब 30 लाख रुपये कमाए हैं." साथ ही सहवाग ने बताया कि अब उन्होंने वीरू के फंडे नाम से यू-ट्यूब पर चैनल भी शुरू किया है. यहां भी उनके फैन्स को उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिलेगा.














