The Lallantop

सुनो, विराट कोहली अनुष्का के लिए गाना नहीं गा रहे

और आप यकीन न मानेंगे, कोहली आधी रात को उठकर अनुष्का-अनुष्का नहीं चिल्लाते हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
विराट कोहली के टेस्ट में 11 शतक हैं. वन डे में 72 सौ से ज्यादा रन हैं. टी-20 और इन्टरनेशनल क्रिकेट के बाकी रिकॉर्ड नहीं गिना रहे. विकीपीडिया पर वो भी दिख रहे हैं. ये इसलिए बता रहे हैं कि 27 बरस का ये लड़का अपना काम कर रहा है. ढ़ंग से. अभी विराट कोहली की बात चली क्योंकि उनने एक गाना गाया है. ऐसे ही. जैसे आदमी किसी के कहने पर गुनगुना देता है. इंडियन हाई कमीशन के रिसेप्शन पर गए थे. मनुहार पर गा दिए होंगे. युवराज सिंह रिकॉर्ड कर लिए. ब्लूटूथ से भेज दिए होंगे भाई ने इन्स्टाग्राम पर चढ़ा दिया और उसके बाद सकल ब्रह्मांड की हर चेतन-अचेतन शक्ति उसे ले जाकर अनुष्का शर्मा से जोड़ने में लग गई. ठीक है यार लड़के का ब्रेकअप हुआ होगा. अगर हुआ होगा तो. मैनें तो ब्रेकअप वाली खबरें भी नहीं पढीं. यहां आदमी रोज खुद का 'क्या कल लहा मेला बाबू..' मेंटेन नहीं कर पाता. एशिया कप, वन डे की बजाय टी-20 में हो रहा है तब भी हाईलाईट देखने की फुर्सत नहीं निकाल पाता. वो कोहली के ब्रेकअप में काहे खर्च हो जाए? आपको क्या लगता है? विराट हाईस्कूल का लड़का है? विराट वो लड़का है जो मोहल्ले की छत में हवा में शॉट लगाने का अभिनय करेगा ताकि पड़ोस की लड़कियां उससे इम्प्रेस हो जाए? विराट को गाना सुनाना होगा. अनुष्का से कुछ कहना होगा तो फोन कर के न कह देंगे. आपको लगता है, विराट के पास अनुष्का का नंबर न होगा या अनुष्का ने अपनी पुरानी वाली सिम तोड़कर फेंक दी होगी? कोहली गाते हैं. इंडियन आइडल टाइप नहीं. थोड़ा-बहुत. दिल्ली का लड़का है तो पंजाबी गाने पसंद हैं. गुरदास मान को गुनगुना गा लेता है. https://youtu.be/iu8sEZTgWAY एक नमूना और देख लीजिए. https://youtu.be/vXqeggFYou4?t=80 लगे हाथ नमूने भी देख लीजिए. virat kohli अब एक बात कहते हैं. आप यकीन न मानेंगे, लेकिन कोहली आधी रात को उठकर अनुष्का-अनुष्का नहीं चिल्लाते हैं.

Advertisement
Advertisement