मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन कोहली की रफ्तार बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा थी!
पुजारा अभी आधी क्रीज तक पहुंचे थे कि कोहली अगले रन के लिए भाग पड़े.
Advertisement

विराट कोहली गजब स्पीड से दौड़े.
दुनिया में इस वक्त अगर कोई सबसे फिट क्रिकेटर है, तो वो विराट कोहली हैं. चाहे बात यो-यो टेस्ट की हो या फिर मैदान पर भागकर रन लेने की, कोहली के आसपास भी कोई नहीं है. मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन कोहली को पीठ में दर्द जरूर हुआ और वो आउट होने से पहले फिजियो से मदद लेते दिखे. कोहली 82 रन बनाकर आउट हो गए मगर जब वो 71 रन के स्कोर पर थे, उन्होंने पैट कमिंस की गेंद को मिडविकेट की ओर ड्राइव किया. और फिर कोहली की जो रफ्तार दिखी उसे देख सब चौंक गए. वीडियो देखिए-
कोहली पहले रन के लिए भागे, दूसरे के लिए भागे, तीसरे के लिए भागे और फिर चौथे के लिए भी भाग पड़े. मगर दूसरी तरफ पुजारा हांफ चुके थे. पुजारा ने कोहली को चौथे रन के लिए मना कर दिया. और वो कोहली की इस स्पीड के आगे घुटने टेकते नजर आए. पुजारा जब कोहली को अगला रन लेने के लिए मना कर रहे थे तो उनके चेहरे पर एक स्माइल थी क्योंकि वो जानते थे कि कोहली तो चौथा रन भी पूरा कर लेंगे मगर पुजारा नहीं कर पाएंगे. इस एक वीडियो से एक बार फिर साफ हो गया कि कोहली का अपनी फिटनेस पर कितना जोर रहता है. कोहली ही वो कप्तान हैं जिन्होंने टीम मैनेजमेंट को कहा था कि यो-यो टेस्ट को टीम के लिए अनिवार्य कर देना चाहिए. जो हुआ भी. अंबाती रायुडू, मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा यो यो टेस्ट में फेल हो गए थे. वहीं युवराज सिंह को भी फिटनेस के चलते टीम में जगह नहीं मिली.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















