The Lallantop

जोधपुर का ये वीडियो देखकर बहुत गुस्सा आता है

एक महिला को सिर्फ इसलिए जानवरों की तरह पीटा गया क्योंकि वो अपनी नाबालिग बेटी को ससुराल नहीं भेजना चाहती थी.

Advertisement
post-main-image
पीड़िता के बाल पकड़कर घसीटते हुए शौकत और इलियास
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें ट्रैक्टर पर आए दो लोग एक महिला को पीट रहे हैं. इसके बाद वो गुलाबी सलवार पहने एक लड़की को अगवा करके ट्रैक्टर पर बैठाकर ले जाते हैं. वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. जोधपुर में एक तहसील है बाप. यहां का गांव है कालू खां की ढाणी. यह वीडियो इसी गांव का है.
राजस्थान में किसी दौर में शादियां छोटी उम्र में करने का रिवाज़ था. यह अब भी पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है. पहले छोटी उम्र में शादी कर दिए जाने के बाद लड़की अपने पिता के घर पर ही रहा करती थी. जब उसकी उम्र 16-18 साल हो जाती तब ससुराल पक्ष के कुछ आदमी आकर लड़की को विदा करवाकर ले जाते थे. राजस्थान में इस रस्म को 'मुकलावा' कहा जाता है. यह उत्तर भारत में होने वाली 'गौने' की रस्म से मिलती-जुलती है.
नेमत को पीटते हुए शौकत
नेमत को पीटते हुए शौकत

हुआ यह कि कालू खां की ढाणी की रहनी वाली 16 साल की युवती की शादी अपने ही गांव के शौकत के साथ हो गई थी. तब उम्र कच्ची थी. ऐसे में लड़की को ससुराल भेजा नहीं गया. पिछले कुछ दिनों से शौकत अपने ससुराल वालों से 'मुकलावा' करवाने की बात कह रहा था. जबकि लड़की के घरवालों का कहना था कि क्योंकि लड़की अभी बालिग नहीं हुई है, इसलिए उसे फिलहाल ससुराल नहीं भेजा जा सकता.
शौकत और इलियास (हाथ में डंडा लिए हुए)
शौकत और इलियास (हाथ में डंडा लिए हुए)

12 सितम्बर की दोपहर शौकत अपने साथी इलियास के साथ ट्रैक्टर लेकर अपनी ससुराल पहुंचा. जब लड़की को ससुराल न भेजने पर बहस शुरू हुई तो शौकत और इलियास ने शौकत की सास नेमत को पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद शौकत ने लड़की को अगवा करके ट्रैक्टर में बैठा लिया. वो दोनों लड़की को लेकर अपने घर भी पहुंच गए. पीड़िता लड़की मौक़ा देखकर शौकत के घर से फरार हो गई.
पुलिस की गिरफ्त में शौकत और इलियास
पुलिस की गिरफ्त में शौकत और इलियास

इधर नेमत ने शौकत और उसके साथी इलियास के खिलाफ पुलिस में मुक़दमा दर्ज करवा दिया. 17 सितंबर के दिन इन दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया और फिलहाल ये लोग सलाखों के पीछे हैं.
 


ये भी पढ़ें:

कौन है ये कमीना दुकानदार, जिसने बच्ची की छाती निर्ममता से निचोड़ दी?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बियर पीती शादीशुदा औरत के वायरल वीडियो पर लोगों की टुच्चई देखिए

पश्चिम बंगाल में RSS कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या का सच ये है

Advertisement

Advertisement
Advertisement