कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा भानुमति ने कुनबा जोड़ा
जानिए, हिंदू लड़की से बलात्कार का बताए जा रहे वायरल वीडियो का सच
इसके मैसेज की मानें, तो मुस्लिम लड़कों ने हिंदू लड़की से रेप किया. लेकिन असलियत कुछ और है.
Advertisement

पिछले साल इस वीडियो से जुड़ी खबर ने कई अंतरराष्ट्रीय अखबारों में जगह बनाई थी.
Advertisement
कुछ लोग इस मुहावरे को सही साबित करने में एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं. होनोलुलू की बात हो, हाथरस से जोड़ देंगे. चेकोस्लोवाकिया की घटना को चंदौली का बता देंगे. इंटरनेट के होने से इसमें और सहूलियत रहती है. आरमेनिया की तस्वीर उठाओ, अलीगढ़ का बताकर चलाओ. ईर घाट का वीडियो हो, उसे तीर घाट का बताकर सर्कुलेट करो. हमारे एक पाठक जगदीप सिंह ने हमें एक वीडियो भेजा है. उन्होंने हमसे इस वीडियो की पड़ताल कर सच का पता लगाने का आग्रह किया. ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब भाग-दौड़ कर रहा है. मैसेज के अंत में पढ़ने वाले को इंसानियत का वास्ता दिया जाता है. ताकि वो आगे फॉरवर्ड करे. जितने लोगों को जानता है, सबके पास पहुंचा दे.

ये उस वीडियो का स्क्रीनग्रैब है.
वीडियो में क्या नजर आता है वीडियो में एक औरत नजर आ रही है. एक पुरुष उसकी पिटाई कर रहा है. फिर एक दूसरा आदमी आता है और पीड़िता की सलवार नीचे खिसका देता है. अब जो आदमी पहले उसे पीट रहा था, वो अपनी टांग पीड़िता की गर्दन पर रखकर उसे बेल्ट से सटासट मारने लगता है. वो गालियां भी दे रहा है. पीड़िता खूब रो-कराह रही है. वीडियो में एक महिला और एक पुरुष आरोपी को रोकने की नाकाम कोशिश भी करते हैं. पीड़िता के शरीर पर कोड़े की मार से बने निशान साफ नजर आ रहे हैं. एक बात गौर करने की है. वीडियो में नजर आ रहे लोग जो भाषा बोल रहे हैं, वो अलग है. हां, कई गालियां हमारे यहां प्रचलित गालियों से जरूर मेल खाती हैं. इस वीडियो के साथ एक मैसेज भी शेयर किया जा रहा है.

भाषा आसानी से समझ में न आने, लेकिन सुनने में मिलती-जुलती लगने की वजह से वीडियो को राजस्थान का बताकर वायरल करने वालों को सहूलियत हुई.
ऐसी बर्बाद हिंदी में लिखा है मैसेज कि सिर दुखने लगेगा
मैसेज कुछ यूं है:
ए विडीयो राजस्थान का हे एक हिन्दू लडकी को मारा ओर घर मे लेजाकर बलात्कार किया वहा कि पूलीस भी कूछ नही कर रही क्यू कि ये जो लड़के हे जो मुस्लिम है वहा मुस्लिम आबादी जादा हे आज इसके साथ हूवा हे कल आप के साथ भी होगा इसकी मदत करो हाथ जोडता हू इस जगह अपनी बहन बहन समझकर इसको इतना फेलाओ कि मीडीया और बेटी बचावो नारा देनेवाले तक पहुचा दो इंसानियत के वासते जितने भी ग्रुप है उसमे छोड़ते रहो रुकना नही चाहिए.

वीडियो में जिसकी पिटाई हो रही है, वो एक ट्रांसजेंडर है. उसका नाम जूली है.
नवंबर, 2016 में भी वायरल हुआ था ये, कुछ और ही थी कहानी इस वीडियो का सच जानने के लिए हमें बहुत मशक्कत नहीं करनी पड़ी. हम इसे पहले भी देख चुके हैं. नवंबर, 2016 में. ये तब भी वायरल हुआ था. हमने तब भी इस पर खबर की थी, जिसे आप यहां क्लिक करके
पढ़ सकते हैं. ये वीडियो भारत का है ही नहीं. इसका ताल्लुक पाकिस्तान के सियालकोट से है. वीडियो में जिन्हें पीटा जा रहा है, वो एक ट्रांसजेंडर हैं. उन्हें पीट रहा शख्स कोई गैंग लीडर है. किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. पाकिस्तानी पुलिस ने कार्रवाई की थी. 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. जिस शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, उसने अपना काम कर दिया. इस वीडियो के कारण गुनहगारों की गिरफ्तारी भी हुई.

दो और दो जोड़कर 22 बनाने वालों का दिमाग देखिए जरा. पाकिस्तान के एक वीडियो को राजस्थान में हिंदू लड़की के साथ बलात्कार का वीडियो बना दिया.
ट्रांसजेंडर्स के खिलाफ नफरत का मामला था हमें ये घटना अच्छी तरह पता है. मुख्य आरोपी का नाम जज्जा था. उसने बताया कि पीड़िता का उसके संग प्रेम संबंध था. जज्जा ने उस पर दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने का इल्जाम भी लगाया. उधर पीड़िता जूली का कहना था कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे और बाकी ट्रांसजेंडर्स को खूब पीटा. उनके मुंह पर थूका और जबरन उन्हें अपना पेशाब पिलाया. जूली के मुताबिक, ये मामला ट्रांसजेंडर्स के साथ हिंसा कर नफरत उगलने का है.

ज्यादातर वायरल वीडियो ऐसे ही होते हैं. उनकी असली कहानी, संदर्भ और प्रसंग को कतरकर किनारे कर दिया जाता है. उसकी जगह अपने मन-मुताबिक का कोई अजेंडा फिट कर देते हैं.
सच फैलाएं, अफवाह नहीं इस घटना के बाद से ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है. लोग अपने अजेंडे के मुताबिक उसे कहीं और का बताकर शेयर करते हैं. इस बार ये वीडियो मुसलमानों के खिलाफ माहौल खराब करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. सैकड़ों-हजारों लोग बिना जाने-समझे इस फर्जीवाड़े का शिकार बनते हैं. लोगों के मन में मुस्लिम समुदाय के प्रति रंजिश पैदा करके ये वीडियो आगे बढ़ रहा है. धड़ल्ले से शेयर हो रहा है. हो सकता है कि आप में से भी बहुतों के पास ये मैसेज आया हो. वॉट्सऐप वगैरह पर. उम्मीद है कि सच्चाई पता चल जाने के बाद आप इस वीडियो को नहीं, सच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे. अगर आपको भी ऐसा ही कोई वायरल वीडियो दिखता है, जिस पर आपको शुबहा हो, तो हमें lallantopmail@gmail.com पर भेजिए. हम उसकी पड़ताल कर सच मालूम करेंगे.
देखिए, लल्लनटॉप शो में इरशाद कामिल ने सुनाई 'तुम तक' की कहानी
ये भी पढ़ें:
'हमारे साथ इतना बुरा सुलूक, हम खुदा के सौतेले बच्चे हैं क्या?
होटल का बिल न देना पड़े इसलिए स्पाइडरमैन बन गया
पढ़ाई के दौरान रोती हुई बच्ची के वायरल वीडियो का 'दूसरा' पहलू
अब इन नेताजी का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्लिप
डैडी, लोग मुझे Whore कहेंगे, उन चुटकुलों के कारण जिन पर आप हंसते हैं
'राहुल गांधी ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें चाहता हूं, पत्नी का दर्जा दूंगा'
जोधपुर का ये वीडियो देखकर बहुत गुस्सा आता है