The Lallantop

जब मेट्रो में 'फेकबुक' कवर देख सुट्ट हुई मासूम पब्लिक

जो लोग मेट्रो में ताका-झांकी से परेशान रहते हैं, उन्हें इस वीडियो को देख राहत मिलेगी: सूत्र

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
स्कूल से नौकरी तक ये सबक भीतर घुस चुका है कि किताब हमें इंसान बनाती है. समझ बढ़ाती हैं. पढ़ना बेहद जरूरी है. खुद की नॉलेज बढ़ने के साथ सामने वालों के सामने रौला टाइट रहता है. दूसरों की नजरों में इज्जत बढ़ती है. पर ठहरिए. न्यूयॉर्क में एक न्यू फनी घटना हुई. कॉमेडियन स्कॉट कोवोव्सिकी का न्यूयॉर्क सब-वे में सफर के दौरान किताब पढ़ना लोगों को सुट्ट करने लगा. हुआ यूं कि स्कॉट ने कई किताबों के फनी कवर बनाए. अजीब से किताबों के नाम और तस्वीरों वाले कवर. उन्हें एक बुक पर चिपकाया. और किताब पढ़ने की नौटंकी करने लगे. अब चूंकि मेट्रो, बस का ये इंटरनेशनल नियम है कि बाजू वाला जो कर रहा है, उसमें झांकना जरूर है. तो स्कॉट के फर्जी फनी किताब कवर को देख लोग अजीब अजीब रिएक्ट करने लगे. लेकिन ये रिएक्शन एक वीडियो में रिकॉर्ड हो रहे थे. यू-ट्यूब में वीडियो डाला गया तो करीब 30 लाख लोग अब तक देख चुके हैं. किताब के कवर में ट्रंप, जॉर्ज बुश सबसे जुड़े फनी कवर लगाए गए. देखिए ये वायरल वीडियो हम उठा लाए हैं. एन्जॉय गाइज़.... https://www.youtube.com/watch?v=jFxu9dOO4zk&feature=youtu.be

Advertisement
Advertisement