The Lallantop

मंच पर PM मोदी का नाम भूल गए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, वीडियो देखिए

PM Modi को मंच पर आमंत्रित करना था, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden कहने लगे, 'अगला कौन है?'

Advertisement
post-main-image
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन QUAD Cancer Moonshot इनिशिएटिव के लॉन्च कार्यक्रम में पीएम मोदी का नाम भूल गए थे. (फोटो: X और PTI)

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भूल गए. दरअसल, मंच पर वो ये भूल गए कि उन्होंने अपने बाद किसे आमंत्रित करना है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जो बाइडन एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. उनके पीछे मंच पर पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बनीज और जापान के PM फुमियो किशिदा बैठे नज़र आ रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल वीडियो क्लिप में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर कुछ याद करने की कोशिश करते दिख रहे हैं. याद न आने पर वो कहते हैं, 'और अब...मैं आगे किसे इंट्रोड्यूस कर रहा हूं?' फिर सामने एक नज़र दौड़ाते हुए बोलते हैं,  'अगला कौन है?' 

इसके बाद वहां मौजूद एक अफसर PM मोदी की तरफ इशारा करते हैं. इस पर PM मोदी कुर्सी से उठने लगते हैं. इसी दौरान कार्यक्रम की संचालक भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी नाम लेती हैं. फिर मोदी बाइडन के पास जाकर उनसे हाथ मिलाते हैं. इस दौरान दोनों ही नेता मुस्कुराते नज़र आते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्रंप समर्थक बाइडन पर निशाना साध रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-23 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर हैं. उन्होंने शनिवार, 21 सितंबर को डेलावेयर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में 'QUAD लीडर्स समिट' में हिस्सा लिया.

QUAD देशों (अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान) के शासन प्रमुखों की समिट के बाद QUAD Cancer Moonshot की घोषणा की गई. कैंसर मूनशॉट पहल कैंसर की रोकथाम के लिए रिसर्च को बढ़ावा देने और मृत्युदर को कम करने वाले उपायों पर जोर देती है. इसी इनिशिएटिव के लॉन्च कार्यक्रम में राष्ट्रपति बाइडन मंच पर पीएम मोदी को आमंत्रित करने के लिए उनका नाम पुकारना था, लेकिन इस दौरान वो ये भूल गए कि उन्हें किसे बुलाना है.

Advertisement

ये पहली बार नहीं है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन किसी का नाम भूल गए. इस साल जुलाई में हुई उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को पुतिन कह दिया था. हालांकि, उन्हें तुरंत खुद ही इसका एहसास हो गया था और फिर उन्होंने सही नाम लिया. 

इस साल रिपब्लिकन डॉनल्ड ट्रंप के साथ प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान बाइडन कई मौकों पर लड़खड़ाते दिखे थे. इसके बाद उनकी फिर से चुनाव लड़ने की क्षमता पर सवाल उठने लगे थे. आखिरकार, जो बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से बाहर होने की घोषणा की थी.

वीडियो: दुनियादारी: राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने को कैसे राजी हुए बाइडन?

Advertisement