The Lallantop

महिला के सामने स्टोर से सैंडविच चुरा ले गया पक्षी, ट्रिक ऐसी कि VIDEO वायरल हो गया

महिला सीगल को पकड़ने की कोशिश करती है. लेकिन वो उससे दूर भाग जाता है. और सैंडविच उसकी चोंच में ही रहता है.

Advertisement
post-main-image
जैसे ही कोई स्टोर से बाहर आता है तो सीगल ऑटोमेटिक गेट्स से स्टोर में घुस जाता है. (फोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

एक सीगल (समुद्री पक्षी) एक जनरल स्टोर से सैंडविच ‘चुरा’ रहा है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral News) है. वीडियो  में सीगल ऑटोमेटिक गेट्स का फ़ायदा उठा रहा है. जैसे ही कोई स्टोर से बाहर आता है तो सीगल ऑटोमेटिक गेट्स से स्टोर में घुस जाता है और सैंडविच चुरा लेता है. लेकिन बाहर निकलते समय थोड़ा फंस जाता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पॉपुलर अकाउंट प्युबिटी ने 8 अगस्त को शेयर किया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीगल ऑटोमेटिक गेट्स से एंट्री लेते ही सबसे पहले सैंडविच उठाता है. अपनी चोंच से. उसके बाद एक-दो बार सैंडविच गिर जाता है. उसको वो वापस उठाता है और फिर वापस आने के लिए पीछे मुड़ता है तो देखता है गेट बंद हो गया. इसी बीच एक महिला ने बाहर से उसे देखा और ऑटोमेटिक गेट की तरफ पैर रखा तो गेट खुल गया. सीगल बाहर आता है. इतने में एक महिला उसको पकड़ने की कोशिश करती है. लेकिन सीगल उससे दूर भाग जाता है. और सैंडविच को नहीं छोड़ता है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है,

“आज एक सीगल को मैंने स्टोर में घुसते हुए, सैंडविच चुराते हुए और फिर बाहर आते हुए देखा.”

Advertisement

वीडियो को अभी तक 2 करोड़ 20 लाख़ लोगों ने देख लिया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 

"इस दुनिया में दो तरह के लोग हैं, एक जो सीगल के मुंह में सैंडविच देखकर गेट खोलते हैं, और दूसरे जो सैंडविच लेने की कोशिश करते हैं. सैंडविच लेने वाले मत बनें. गेट खोलने वाले बनें."

दूसरे यूजर ने लिखा, 

Advertisement

“जब सीगल ऐसा करता है तो यह क्यूट है लेकिन जब मैं ऐसा करता हूं तो मैं एक बुरा इंसान हूं. ये तो भेदभाव है.”

तीसरे यूजर ने लिखा, 

“यह अब तक का सबसे बुरा चोर है. यहां आओ, मैं तुम्हें सिखाती हूं.”

चौथे यूजर ने लिखा, 

“21वीं सदी के सबसे शानदार चोरों में से एक को रोकने की कोशिश करने का उस महिला ने दुस्साहस कैसे किया.”

पांचवें यूजर ने लिखा, 

“वह महिला जो पक्षी से सैंडविच लेने की कोशिश कर रही है. आपका अगला कदम क्या है? सैंडविच को स्टोर पर लौटाना?”


डेडलाइन न्यूज़ के मुताबिक, यह वीडियो स्कॉटलैंड के शहर एबरडीन के यूनियन स्ट्रीट में एक को-ऑप स्टोर का है. इस सीगल का नाम "गस" है, और इसे दुकानों से स्नैक्स लेने/चुराने के लिए जाना जाता है. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: जब नरेंद्र मोदी संसद में बोल रहे थे, बाहर सोशल मीडिया मणिपुर पर क्या बोला?

Advertisement