The Lallantop

सोना 10 साल में पहली बार इतना गिरा, चांदी आधे पर आ गई, वजह बड़ी है

सोने की कीमत में जून तिमाही में अब तक लगभग 12% की गिरावट आई है. यह दिसंबर 2016 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है. वहीं चांदी की कीमत में जून 2022 के बाद सबसे तेज गिरावट देखने को मिली है

Advertisement
post-main-image
हाजिर बाजार में सोने के दाम 1.40 लाख रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 24 जून 2026 को इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम 3899 डॉलर प्रति औंस पर गिर गए, जिससे जून तिमाही में सोने की कीमतों में लगभग 12% की गिरावट दर्ज हुई।
  • सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना, अमेरिका में बॉन्ड पर ज्यादा ब्याज दर और इंटरेस्ट रेट में स्थिरता के संकेत हैं।
  • सोने-चांदी की गिरावट से इंटरनेशनल और भारतीय बाजार दोनों प्रभावित हुए हैं, जिसके बाद कीमतों में और उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले एक दशक में ये पहला मौका है कि जब सोना किसी एक तिमाही में इतना तेजी से गिरा है. 24 जून को इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम 4000 डॉलर प्रति औंस के नीचे 3899 डॉलर प्रति औंस पर आ गए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इससे पहले 28 जनवरी 2026 को सोने के दाम 5417 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे. तब से अब तक सोने के दाम करीब 24 परसेंट गिरे हैं. इसी तरह से चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 47 परसेंट गिर गई है. 28 जनवरी को विदेशी बाजार में चांदी के दाम 117 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे. 24 जून को इंटरनेशनल मार्केट में चांदी के दाम 57 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गए .

सोना जून तिमाही में 12% गिरा

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सोने और चांदी के जून तिमाही के अंत में नेगेटिव लेवल पर बंद होने की संभावना है. इसी के साथ सोने और चांदी की कीमतों में लगातार पांच तिमाहियों (15 महीने) की बढ़त का सिलसिला टूट जाएगा. रिपोर्ट बताती है कि सोने में एक दशक में सबसे तेज तिमाही गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि चांदी का प्रदर्शन चार साल में सबसे खराब रहने वाला है.

Advertisement

जून तिमाही में सोने की कीमत में अब तक लगभग 12% की गिरावट आई है. यह दिसंबर 2016 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है. चांदी की कीमत में 17.6% की गिरावट दर्ज की गई है. यह जून 2022 के बाद सबसे तेज गिरावट है.

इससे पहले पिछले कई महीनों से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. इस साल की शुरुआत यानी जनवरी से मार्च 2026 के बीच सोने के दाम 10 परसेंट चढ़े थे. साल 2025 में सोने के दाम 65 परसेंट से ज्यादा और साल 2024 में सोने के दाम 28 परसेंट उछले. 

इसी तरह से चांदी की कीमत जनवरी और फरवरी 2026 के बीच 28 परसेंट उछली है. साल 2025 में चांदी के दाम करीब 148% और साल 2024 में 22% चढ़ गए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ITR भरने के बाद इनकम टैक्स नोटिस आ जाए तो क्या करें?

सोने-चांदी के दाम क्यों गिरे?

कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना, अमेरिकी बॉन्ड पर मिलने वाला ज्यादा ब्याज और अमेरिका में हाल फिलहाल इंटरेस्ट रेट कम नहीं होने के संकेत से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 

गुरुवार 25 जून को भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में शुरुआती कारोबार में सोने के दाम 32 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1 लाख 41 हार 228 रुपये पर आ गए.

वहीं, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोना-चांदी की कीमतों में 25 जून को बड़ी गिरावट आई है. 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 2100 रुपये गिरकर 1 लाख 40 हजार रह गई. 

वीडियो: पुणे: केतन के केस में आरोपी चेतन के पिता ने क्या बताया?

Advertisement