The Lallantop

73 साल की मां को बेरहमी से पीटते थे बेटा-बहू, बेटी ने CCTV फुटेज वायरल कर बचा लिया!

इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता की बेटी ने पुलिस को CCTV फ़ुटेज की जानकारी दी.

Advertisement
post-main-image
बाद में बेटी ने एक NGO की मदद से मां को रेस्क्यू कर लिया.(फ़ोटो/ANI)

पंजाब के रूपनगर ज़िले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बेटा अपनी 73 साल की मां को बेरहमी से पीट रहा है. बेटे के साथ बहू भी अपनी सास को पीट रही है. इस घटना का खुलासा तब, हुआ जब महिला की बेटी ने पुलिस को CCTV फ़ुटेज की जानकारी दी. बाद में बेटी ने एक NGO की मदद से मां को रेस्क्यू कर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
‘पोते की शिकायत पर पीटते थे’ 

आजतक से जुड़े विजय कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक़, घटना रूपनगर ज़िले के रोपड़ में ज्ञानी जैल सिंह नगर की है. पीड़ित महिला का नाम है, आशा रानी. वो अपने बेटे अंकुर वर्मा और बहू सुधा के साथ रहती हैं. कुछ समय पहले उनके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. उनके पति रोपड़ के नामी वकील थे. आशा रानी ख़ुद भी लेक्चरर थीं. उन्हें महीने की 35-40 हज़ार पेंशन मिलती थी. 

ये भी पढ़ें: मां-बेटे स्कूटी से जा रहे थे, पुल से गिरकर महिला की मौत

Advertisement

आशा रानी हाल में ही अपनी बेटी दीपशिखा से मिलीं. उन्होंने बताया कि बेटा अंकुर और बहू उन्हें पीटते हैं. क्यों? इसका खुलासा CCTV फ़ुटेज में हुआ.

घर में कैमरा लगा हुआ है. आजतक की रिपोर्ट में छपा है कि बेटी ने पूरा CCTV फ़ुटेज चेक किया और देखा कि मां के साथ क्या हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पीड़िता का पोता उनके बिस्तर पर पानी छिड़कता है. फिर वही अपने मां-बाप से शिकायत करता है कि दादी ने बिस्तर गीला कर दिया है. अंकुर और सुधा आते हैं, आस-पास देखते हैं. फिर मां को पीटते हैं. उन्होंने पुलिस को CCTV फुटेज दिखाया और मामला दर्ज करवाया. 

Advertisement

बेटी ने पुलिस के साथ-साथ एक NGO से भी इस मामले की शिकायत की थी. जानकारी मिलने के बाद NGO आशा रानी के पास पहुंचा और उन्हें वहां से बचाकर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जब जांच की, तो पता चला कि आशारानी के शरीर पर चोट के कई निशान हैं. वो बहुत बुरी तरह चोटिल थीं. पुलिस ने बेटे अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है.

अंकुर वर्मा पेशे से वकील है. उसपर IPC की धारा-327 (संपत्ति के लिए चोट पहुंचाना), 342 (ग़लत तरीक़े से क़ैद करना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया है. साथ ही माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के सेक्शन-24 को भी जोड़ा है.

ये भी पढ़ें - प्रॉपर्टी के लिए बड़ा बेटा मां को मार रहा था, छोटे बेटे ने बचाया!

दीपशिखा ने आजतक को बताया कि उसके पिता की मौत भी ऐसे ही हुई थी. एक घंटे पहले वो अपने पिता से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी और एक घंटे बाद उनके पास ख़बर आती है कि उनके पिता की मौत हो गई. 

Advertisement