इस वीडियो को सोशल मीडिया पर दबा के शेयर किया जा रहा है और पूछा जा रहा है कि क्या ये आदमी नकली नोट छाप रहा है? ट्विटर पर लोग अरुण जेटली को टैग करके पूछ रहे हैं. जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है.

ट्विटर पर अरुण जेटली को टैग करके सफाई मांगी गई.
ये आदमी जिन नोटों के बीच बैठा है वो असली हैं ही नहीं. ये वो चूरन वाले नोट हैं जो बच्चों के खेलने के काम आते हैं. भारतीय चिल्ड्रेन बैंक लिखे हुए ऐसे नोट आपने इससे पहले भी देखे होंगे. गौर से देखने भारतीय चिल्ड्रेन बैंक' पर लिखा हुआ दिख जाता है.

हालांकि ये नोट बिल्कुल 50 और 200 के नए नोटों जैसे दिख रहे हैं. सेम कलर. हैं तो ये बच्चों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नोट ही लेकिन करंसी को किसी भी रूप में कॉपी करना कानूनन जुर्म है. और यहां तो भारी मात्रा में कॉपी हो रही है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या सरकार को कोई सख्त कदम नहीं उठाने चाहिए? ऐसे तमाम नोटों का चलन ही एकदम से बंद कर देना चाहिए. ताकि किसी के भी बेवक़ूफ़ बनने की ज़रा सी भी संभावना न रहे.
आप भी ऐसा कोई वीडियो आगे शेयर करने से पहले तथ्य ज़रूर जांच लेना.
देखिए वीडियो:
Is this currency of ₹50, ₹200 real? If yes, WHO is this man with the access to unlimited new Indian currency?
Whats happening in India @arunjaitley
? pic.twitter.com/r6VCsaBhDg
— Gaurav Pandhi (@GauravPandhi) January 5, 2018
ये भी पढ़ें:
पापा ने बोला- जो कर पाओ कल ल्यो जाके, बच्चा पहुंच गया पुलिस थाने
ये होटल, मोटल और रेस्टोरेंट में फर्क क्या होता है?
वो मैच जिसमें इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने नहीं अम्पायरों ने हराया था












