The Lallantop

पापा ने कहा- जो कर पाओ कर ल्यो जाके, बच्चा पहुंच गया पुलिस थाने

इटावा पुलिस ने जो किया, वो तो और शानदार है.

Advertisement
post-main-image
इटावा पुलिस ने पापा की शिकायत करने आए बच्चे को एकदम अलग तरीके से समझाया.
माहौल बनाने के लिए पहले ये दो सुंदर लाइनें पढ़िए-
राम चंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा बच्चे से ज्यादा बकैती की तो सीधा थाने पहंचाएगा...
और इन दो लाइनों को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के एक बच्चे ने.
नाम है - ओम नारायण गुप्ता पिता का नाम - अमरनाथ गुप्ता जिला - इटावा राज्य - उत्तर प्रदेश मामला - पापा नुमाईश(मेला) दिखाने नहीं ले जा रहे हैं, शिकायत करने आए हैं.
अब पहले अपनी सोचो. पिताजी जब किसी बात पर हौंक देते थे तो बहुत ज्यादा क्या कर पाते होगे -
# तीन कोने का मुंह बनाके किताब खोलकर कोने में बैठ जाते होगे
# मम्मी से गुस्सा होकर खाना ना खाने की एक्टिंग करते होगे
# किसी से बात नहीं करते होगे, काम नहीं करते होगे वगैरह वगैरह...
इससे ज्यादा क्या ही कर पाए होगे...पर भाईसाहब इटावा के इस लड़के ने तो सारे रेकॉर्ड तोड़ डाले. पापा मेला नहीं घुमाने ले गए तो लड़के ने फसड़ काट दी. ज्यादा जिद्दियाया तो पापा ने दो चार रसीद दिए. चलो पिटाई तक तो मामला ठीक था. पापा ने बोल दिया- जो कर पाओ कल ल्यो जाके... बस यही बात चुभ गई लड़के को. इगो हर्ट हो गया. और लड़का निकला जागरूक. सीधा पहुंच गया इटावा थाने. शिकायत करने पापा की. थाने में पुलिस वालों ने उसकी शिकायत करते हुए क्लिपिंग बना ली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नवनीत सिकेरा ने भी इस वीडियो को शेयर किया है, आप भी देखें क्या कहा लड़के ने-

शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने जो किया वो इस खबर का सबसे शानदार और खुश करने वाला पहलू है. बच्चा तो सोचा होगा कि पुलिस वाले पापा को बुलाएंगे. डांटेंगे और उसका काम बन जाएगा. मगर पुलिस ने तो कुछ और ही कर दिया. कमाल कर दिया. खुद ही उसे मेला घुमाने ले गए. आइसक्रीम खिलाई, झूला झुलवाया और पूरी मौज करवाई. यकीन ना आ रहा हो तो फोटो देख लें-
बच्चे को मेला घुमाती पुलिस.
बच्चे को मेला घुमाती पुलिस.

बच्चे को मेला घुमाती पुलिस.
पुलिस ने बच्चे को झूला भी झुलाया.

ऐसा मामला तो शायद पहली बार ही सुना होगा आपने. वरना तो हमेशा पुलिस के रौद्र रूप के किस्से ही मशहूर होते हैं. ऐसी दोस्त पुलिस तो फिल्मों में ही दिखती है. आमतौर पर लोग पुलिस से दूरी ही बना के चलते हैं. बच्चे तो नाम सुनकर ही डरते हैं. पर ये मामला सबकी नजर में पुलिस की तस्वीर बदल देगा. ऐसा होता रहना चाहिए.


ये भी पढ़ें: 
कौन है बॉबी कटारिया, जो खुद को गुड़गांव का रॉबिनहुड मानता है

10 रुपये के नोट की फोटो आ गई है, साथ आई है एक बुरी खबर

लड़की को टॉपलेस पाकर उसका यौन शोषण करने वाला ऐसे पिटा

ज़हर है क‍ि प्यार है सुशील गुप्ता जी का चुम्मा?

200 रुपये का नोट आएगा, 2000 का नोट खा जाएगा!

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement