The Lallantop

वीडियो: 2000 का नोट पानी में धो डाला

जले पर नमक छिड़कने वालों की कमी नहीं है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जले पर नमक छिड़कने वालों की कमी नहीं है. एक तो फाले को वइसे ही नए नोट देखने को नहीं मिल रहे. उधारी पर जिंदगी लिए टहिल रहे हैं. तिस पर फेसबुक पर आ रही हैं हरे-हरे नोटों के साथ सेल्फी. और अब तो अति हो गई. एक महोदय ने 2000 का नया नोट पानी में धो डाला.

जस्ट फॉर फन?

नहीं भाई. जैसे हर नए फोन को रिव्यू करने वाले सात-भांत से टेस्ट करते हैं. ऊंचाई से गिरा देंगे, फिर बाइक चढ़ा देंगे, फिर पानी में डुबो देंगे. एक खखोरू ने 2000 का नोट टंकी के नीचे रखके धो डाला. जैसा कि आज कल हर अजीब चीज के साथ होता है, इसका वीडियो भी यूट्यूब पर वायरल हो गया है. इसे 73 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. ये अपनी तरह का इकलौता वीडियो नहीं है. कई वीडियो तैर रहे हैं. दिल जलाने वालों की कमी नहीं है. https://www.youtube.com/watch?v=xLjsZr9KDuw जाने कौन सा सैडिस्टिक प्लेजर मिल गया उनको. म्यूजिक लगा के कष्ट दे रहे हैं. भाई ऐसा न किया करो. छुआ तक नहीं है अभी. आत्मा कलपती है. वैसे नोट अपने टेस्ट में पास हो गया. बारिश में सहूलियत रहेगी.

Advertisement
Advertisement