The Lallantop

नोटिस पीरियड खत्म होने के पहले ही लैपटॉप खिड़की से बाहर उड़ गया!

वीडियो वायरल होने के बाद लोग बोले- एक मोड़ आया, मैं उत्थे जॉब छोड़ आया.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट (फोटो/इंस्टाग्राम)

एक होता है नोटिस पीरियड सर्व करना. एक होता है उस पर रिलेटेबल कंटेंट बनाना. इस चक्कर में नोटिस पीरियड पर इतनी रील्स दिख जाती हैं कि लगता है आधा इंस्टाग्राम नोटिस पीरियड पर है. इन वीडियोज से हमने सीखा कि उस समय इंसान इतना फ्री होता है कि ऑफिस में लगे लाइट के स्विच को ऑन-ऑफ करके देखने लगता है. कॉफ़ी मशीन कैसे काम करती है उसका मैकेनिज्म समझने लगता है. ऑफिस में घुसते ही निकलने में बचे घंटे गिनने लगता है. अब इसी नोटिस पीरियड श्रृंखला में एक और रील वायरल हो रही है. लेकिन इस बार का मामला जेनुइन है. वीडियो में घटी घटना स्क्रिप्टेड तो नहीं है. बताया गया कि ये व्यक्ति नोटिस पीरियड में इतने चिल हो गए कि भूल गए कि लैपटॉप डैशबोर्ड पर रखा है और कार की खिड़की खुली हुई है. माने नोटिस खत्म होने के पहले लैपटॉप की लाइफ खत्म हो गई. पहले आप भी ये वीडियो देखिए (Laptop Viral Video)…

Advertisement

तो बात कुछ ऐसी है कि इंस्टाग्राम पर अपनी उंगलियां खिसकाते-खिसकाते मुझे दिखी एक रील. रील चार दोस्तों की. रील दिल्ली के इंजीनियरों की. दरअसल नैतिक, आयुष, रजत और आकाश. इन्होंने एक रील अपलोड की. रील में गाड़ी चल रही है. लैपटॉप गाड़ी के डैशबोर्ड पर रखा है. मोड़ पर गाड़ी का स्टेयरिंग व्हील जैसे ही घुमाया, लैपटॉप उड़कर खिड़की के बाहर चला गया. रील के ऊपर इन्होंने टाइटल दिया 'इस तरह आप अपने नोटिस पीरियड को खत्म करते हैं'

Advertisement

लल्लनटॉप से बातचीत में नैतिक ने बताया- 

लैपटॉप खिड़की से उड़ाकर नोटिस पीरियड खत्म करने जैसा हमने कुछ सोचा नहीं था. बस हम सारे दोस्त आउटिंग पर जा रहे थे. एक दोस्त ने मना करने पर भी डैशबोर्ड पर लैपटॉप रख रखा था, उसके बाद जो हुआ आपने वीडियो में देखा है. 
लैपटॉप बहुत अच्छी कंडीशन में था, और हमारा एक दोस्त सच में नोटिस पीरियड पर था, इसलिए हमने catchy caption रखने के लिए नोटिस पीरियड वाली बात लिखी.

अब नैतिक के दोस्तों के साथ जो हुआ वो सोशल मीडिया को बहुत पसंद आया, लोग इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.

Advertisement

जैसे आदित्य नाम के यूजर ने लिखा- 


एक मोड़ आया, मैं उत्थे जॉब छोड़ आया.

फहाद नाम के यूजर ने लिखा-


लैपटॉप लेफ्ट द चैट

सरनजीत नाम के यूजर ने लिखा-


ब्रो, ने लैपटॉप से विंडो अनइनस्टॉल करदी, वो भी विंडो के सहारे

दिव्या नाम की यूजर ने लिखा-

 
एक लैपटॉप विंडो से बाहर गया, छपाक!

लोगों के रिएक्शन से कमेंट बॉक्स लबालब भरा हुआ है. अभी तक इस वीडियो को 24.5 लाख बार देखा जा चुका है और मीम पेजेज पर ये वीडियो खूब चल रहा है. वैसे आपका इस मामले पर क्या मानना है, हमें कमेंट करके जरूर बताइए. और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए दी लल्लनटॉप.

 

वीडियो: 'कन्हैया मेरा छोटा भइया', जानें बंपर वायरल वीडियो की पूरी कहानी

Advertisement