The Lallantop

फेसबुक पर वायरल हुआ ये किस्सा आंखें खोलने के लिए काफी है

मुंबई की लड़की अपनी एक फेसबुक पोस्ट की वजह से चर्चा में है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिन की शुरुआत अच्छी खबर से करते हैं. मुंबई की खबर है. मुंबई की ही लड़की है हिमानी जैन. हिमानी ने 24 नवंबर दिन गुरुवार को एक पोस्ट पब्लिश की. जिसे अब तक साढ़े 6 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं. उसमें जो किस्सा हिमानी ने शेयर किया है वो इंसानियत से लबालब भरा है. मुश्किल घड़ी में कौन सा पक्ष चुनना चाहिए, इस पोस्ट से कुछ कुछ क्लियर होता दिखेगा.
तो बात ये थी कि हिमानी ने 23 तारीख को अपने ऑफिस से कैब ली. शेयर्ड. एक लड़की और साथ थी. कैब के ड्राइवर का नाम हिमानी ने बदला है पोस्ट में. शाहिद. और दूसरी लड़की का बदला नाम गायत्री. तो शाहिद अच्छे से गाड़ी ड्राइव कर रहा था. कुल मिलाकर सज्जन आदमी था. लेकिन गायत्री कैब में बैठते ही फायर हो गई. उतरने की जगह को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. शाहिद ने समझाया कि "देखो मैडम. जो रूट आपने ऐप पर चुना है और जो ड्रॉप पॉइंट मार्क किया है. हम तो वहीं जाएंगे." तब गायत्री ने हल्ला शुरू कर दिया. हिमानी ने समझाया कि वो ठीक कह रहा है. तुम काहे बिगड़ रही हो. तो उसने इनको भी टिंचर दे दिया. अब मामला गरम हो गया. शाहिद ने गाड़ी रोकी और हिमानी से सॉरी बोला. कहा कि आप यहां से दूसरी कैब ले लें. बात बढ़ी तो दोनों ने पुलिस बुला ली. पुलिस वहां पहुंची तो हिमानी निकलने वाली थी. अपने घर के लिए. पहले ही काफी लेट हो चुकी थी. लेकिन लेडी पुलिस ने कहा कि तुम रुको. लोगों ने भी हिमानी से रिक्वेस्ट की कि आप साथ में थाने जाकर समझा दो. नहीं तो लेडीज का मसला है. पुलिस वाले ड्राइवर को पीटेंगे और फिर पता नहीं क्या हो. अब हिमानी पहले तो परेशान हुई. कि पहले कभी थाने गई नहीं. न जाने कैसे क्या होगा. लेकिन फिर जी कड़ा करके गई. और वहां जाकर साफ साफ ड्राइवर का पक्ष लिया. कहा कि उसकी कोई गलती नहीं है.
[facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/himani0711jain/posts/1340450065999604"]
ये भी पढ़ें: FB पर आई हर इमेज को टच न करना, 25 हजार का चूना लग जाएगा

Advertisement
Advertisement