प्यार हुआ, इकरार हुआ है, प्यार से फिर क्यों डरता है दिल कहता है दिल, रस्ता मुश्किल, मालूम नहीं है कहां मंज़िल
एटीएम की कतार में हुआ प्यार की खबर झूठी है
ये दौर, दौर नहीं शेख चिल्ली है. अगर 'कखडटमठ' भी लिख दो, तो कुछ लोग उसे भी वायरल कर दें.
Advertisement

फोटो चांदनी चौक की है. लेकिन कहानी के लिए सिंबॉलिक है. source Reuters
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
ये गाना सुनते ही दिल में प्यार हिचकोले मारने लगता है. खैर ये लाइनें तो मैंने ऐसी ही लिख दीं. क्योंकि किसी ने ऐसे ही एक लव स्टोरी लिख दी, वो भी फंतासी से भरी हुई. लिखा गया एक लड़का और लड़की पैसे के लिए एटीएम की कतार में लगे थे और प्यार हो गया. फिर शादी भी. कहानी लिखी कोई बात नहीं हैरानी ये है लोगों ने उसे सच समझकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
जैसे मुंह सी निकली बात कोठे चढ़कर नाचने लगती है. वैसे ही ये फर्जी स्टोरी व्हाट्सएप पर नाचने लगी. और लोग उनकी मोहब्बत पर रश्क करने लगे. आहें भरने लगे. लेकिन जब सर्च किया तो न पूजा मिली और न विकास. मालूम हुआ एक ऐसी ही स्टोरी फेकिंग न्यूज़ वेबसाइट ने चलाई थी. ये साइट सिर्फ हंसने हंसाने के लिए व्यंग्य टाइप स्टोरी पब्लिश करती है. और लोग उसकी लव स्टोरी को नाम बदलकर ले उड़े. मतलब अजय को विकास बना दिया और सोनिया को पूजा. और उनके इश्क को हकीकी बनाकर सोशल मीडिया पर नचा दिया.

ये रहा फेकिंग न्यूज़ का स्क्रीन शॉट
हैरानी की बात ये है कि कुछ न्यूज़ वेबसाइट ने इसे हकीकत समझकर अपने पेज पर पब्लिश भी कर दिया. बिना कोई डिस्क्लेमर दिए. जिस तरह से सब कुछ सच मान लिया जाता है उससे लगता है ये दौर, दौर नहीं बल्कि शेख चिल्ली है. जहां कुछ भी वायरल हो जाता है शेख चिल्ली की तरह बिना सोचे समझे.
अब भी जिसका रंग न छूटे, नोट वही तो जाली है
नोटबंदी से लौटा बार्टर सिस्टम, 3 किलो गोभी दो, 1 किलो मछली लो
प्याज खरीद कर 2000 के नोट की फोटोकॉपी ही थमा गया
क्या लोग नेपाल में खपा रहे हैं हजारों करोड़ का काला धन और नकली नोट?

अब वो स्टोरी भी पढ़ लो जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही थी
बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतारें. पैसे को लिए परेशान. ऐसे ही लोगों में से थे दिल्ली में रह रहे विकास और पूजा. संडे को दोनों के ऑफिस में छुट्टी थी. विकास जब सुबह 6 बजे एटीएम पंहुचा तो इसका नंबर था 80 और उसके ठीक पीछे पूजा 81वें नंबर पर खड़ी थी.जिस तरह से कहानी को बुना गया. उससे ही साफ़ था. शादी एटीएम का चक्कर लगाने से कैसे हो सकती है. लेकिन किसी ने इस तरफ न सोचकर लव स्टोरी को आगे परोस दिया. स्टोरी को ऐसे परोसा, लो हमने तो जायका ले लिया अब आप भी चख लो. लाइन में खड़े होकर बर्बाद हो रहे टाइम पर ये एक व्यंग्य था, मगर लोगों ने सच मानकर उसका बैंड बाजा बारात बना दिया.
टाइम पास करने के लिए विकास कानों में इयरफोन लगा कर गाने सुन रहा था. पूजा अपने मोबाइल पर नागिन सीरियल देख रही थी.
लाइन खिसक कर जब दोनों 65-66 नंबर पर पहुचे तभी पूजा के मोबाइल की बैटरी ख़त्म हो गई और उसका मोबाइल बंद हो गया. विकास अभी भी मजे से इयरफोन कानों में लगाए मजे से गाने सुनने में बिजी था.
पूजा ने आहिस्ता से विकास से कहा, ‘एक्सक्यूज़ मी! क्या आप इयरफोन पे मुझे भी गाने सुनवाएंगे? विकास ने शर्माते हुए कहा, क्यों नहीं और इयरफोन का एक पीस उसकी तरफ बढ़ा दिया. गाने सुनते सुनाते दोनों 50-51 वें नंबर पर पहुंचे, तभी विकास का मोबाईल भी डिस्चार्ज हो कर बंद हो गया.
पूजा ने विकास से पूछा, आप कहां के रहने वाले हो?
विकास- पटना से, और आप ?
पूजा- धनबाद से.
बातें करते करते दोनों 30-29वें नंबर पर पहुंचे तब तक विकास और पूजा एक दूसरे की पसंद -नापसंद जान चुके थे. विकास ने शर्माते और झिझकते हुए अपनी जेब में बचा हुआ 10 का नोट निकाला और उस पर 'आई लव यू पूजा' लिख कर पूजा के हाथ में थमा दिया. पूजा ने घूरते हुए विकास को देखा और उसके गले लग पड़ी.
लाइन में लगे एक पंडित ने अपने पोथी में देखा और चिल्लाते हुए कहा- अद्भुत! ऐसा शुभ मुर्हत तो कई सालों बाद आया है. लोगों के जोर देने पर पंडित ने मंत्रोच्चारण शुरू किया. विकास और पूजा ने एटीएम के 7 चक्कर लगा कर अपने फेरे पूरे किए. लाइन में लगे लोगों ने अपनी अपनी जेब से 10-10 नोट शगुन में देना शुरू कर दिया. तब तक दोनों लाइन में 2-3 नंबर पर पहुंच चुके थे.
तभी अंदर से निकल कर एक लड़की ने कहा– एटीएम में कैश ख़त्म हो गया है.
फिर विकास और पूजा अपने हनीमून ट्रिप पर दूसरे एटीएम में पैसे ढूंढने निकल पड़े.
ये भी पढ़ें
अब भी जिसका रंग न छूटे, नोट वही तो जाली है
नोटबंदी से लौटा बार्टर सिस्टम, 3 किलो गोभी दो, 1 किलो मछली लो
प्याज खरीद कर 2000 के नोट की फोटोकॉपी ही थमा गया
क्या लोग नेपाल में खपा रहे हैं हजारों करोड़ का काला धन और नकली नोट?
Advertisement
Advertisement

.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)