The Lallantop

अचानक नहर से बाहर आ गए ख़ौफनाक मगरमच्छ का वीडियो वायरल!

नहर की रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश करते विशालकाय मगरमच्छ को देख चीखे लोग. देखें बुलंदशहर की ये घटना. Viral crocodile video में दिखा rescue के लिए वन विभाग का जोखिम भरा ऑपरेशन.

Advertisement
post-main-image
भीषण गर्मी की स्थिति में मगरमच्छ की सरवाइवल इंस्टिंक्ट और उधर इंसानों की मुसीबत. उस वायरल वीडियो की झलक.

पंचतंत्र की कहानियों सरीखा एक मगरमच्छ नरौरा के गंगा बैराज से बाहर निकल आया. और इस घटनाक्रम से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अफरा-तफरी मच गई. करीब 10 फीट लंबाई वाले इस मगरमच्छ का खौफ आसपास के लोगों में फैल गया. लेकिन फिर भी ये नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग आ जुटे. 

ऐसा लगा मानो वो मगरमच्छ नदी के बाहर आकर पेड़ पर चढ़ने की फिराक़ में था. ठीक उस लोकप्रिय कहानी की तरह, जिसमें बंदर अपने दोस्त मगरमच्छ और उसकी पत्नी का शिकार बनने से बचने और अपना कलेजा बचाने के लिए पेड़ पर चढ़कर जान बचाता है. ये कहानी आप याद करें, तब तक जान लें कि एक बार के लिए स्थिति गंभीर हो गई थी. बड़ी मुश्किल से उस मगर को रेस्क्यू किया जा सका.

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मगरमच्छ बैराज से बाहर निकला हुआ है और उसका रेस्क्यू ऑपरेशन किया चा रहा है. वीडियो में मगरमच्छ नहर से निकलकर रेलिंग पर चढ़ता दिखता है. आसपास काफी भीड़ जुटी है. लोगों की भीड़ देख वो फिर नहर में जाने की कोशिश करता है. लेकिन धड़ाम से जमीन की ओर गिर जाता है. कुछ लोग इस घटना की वीडियो भी बनाते नजर आए.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े मुकुल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना बुलंदशहर के नरौरा गंगाघाट के पास से गुजर रही नहर की है. स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पुलिस और वन विभाग के लोगों को इसकी जानकारी दी. कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया.

वन विभाग के रेंजर मोहित ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बैराज पर एक बड़ा सा मगरमच्छ मौजूद है. सूचना पाने पर स्थानीय टीम मौके पर पहुंची. ढाई घंटे के कोशिशों के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया. जानकारी के मुताबिक मगरमच्छ से किसी जान-माल को कोई क्षति नहीं पहुंची.

(ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे साथी आनंद ने की है.)

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: All Eyes on Rafah के बाद बॉलीवुड को बायकॉट करने की बात क्यों चली?

Advertisement