The Lallantop

विनोद काम्बली को पाकिस्तान का कोच बनना है

विनोद काम्बली. क्रिकेट फ़ील्ड में 'सच का सामना' करने के बाद ट्विटर पे फैल पड़े. कहने लगे हम पाकिस्तान का कोच बनूंगा. सही में. खुद देखो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
विनोद काम्बली. बायें हाथ का ताबड़तोड़ बल्लेबाज. श्री लंका के खिलाफ़ बैटिंग कर रहा था. अकेले. अकेले मतलब वही मार रहा था, बाकी सब आ-जा रहे थे. मैदान में दर्शकों ने उत्पात मचा दिया. मैच बंद करवा दिया गया. इंडिया हार गया. काम्बली रोते हुए वापस जा रहे थे. कुछ समय बाद टीम से बाहर हो गए. धीरे-धीरे एकदम ही बाहर. एक टाइम का गजब टैलेंट क्यूं और कैसे टीम से बाहर हो गया, समझ नहीं आता. कोई कहता है कि उसका मन भटक गया था तो कोई कहता है वो कभी भी सीरियस नहीं था अपने क्रिकेट के लिए. खैर, किसी न किसी वजह से न्यूज़ में आते रहने वाले काम्बली ने एक गजब का काम किया है. ट्विटर पे अकाउंट है. वेरिफाइड है. उसपे एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट को ट्वीट कर दिया कि वो पाकिस्तान के कोच बनना चाहते हैं. हाँ, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कोच. जर्नलिस्ट का नाम है आसमा शिराज़ी. Vinod Kambli Tweet उनके इस ट्वीट के बाद काफी रिऐक्शन आये. ट्विटर के लिए ये कोई बहुत नयी बात नहीं है. कोई कहने लगा कि केन्या के कोच के लिए ट्राई करो तो कोई कहने लगा कि मुंबई की लोकल ट्रेन को कोच की ज़रुरत है.

Fullscreen capture 08-04-2016 175745.bmp

Advertisement

Advertisement
Advertisement