'मैं दिल से इंडियन हूं. देश लौटना चाहता हूं. मुझे लगता है कि अभी लौटा तो मुझे अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया जाएगा. मुझे पहले ही क्रिमिनल की तरह पेश कर रहे हैं. मुझे अभी नहीं लगता कि ये लौटने के लिए सही वक्त है. मुझे अपनी फिलहाल की लोकेशन के बारे में किसी को बताना सही नहीं लगता. मैं कोई क्रिमिनल नहीं हूं कि जो अथॉरिटिज को मेरी तलाश है. मुझे विलेन मत बनाइए. मैं इसलिए चुप हूं ताकि मेरे बयानों तो तोड़ मरोड़कर पेश न किया जाए.'माल्या के इंटरव्यू का मेल ट्रेल देखना है?
'भागने से पहले जेटली से मिले माल्या' विजय माल्या के देश छोड़ते ही कांग्रेस वाले फॉर्म में हैं. कह रहे हैं कि विजय माल्या ने इंडिया से भागने से ठीक एक दिन पहले फाइनेंस मिनिस्टर जेटली से उनके घर पर मुलाकात की थी. कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'सरकार माल्या और जेटली की मुलाकात के बारे में सफाई दे. क्या इस मुलाकात के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को पता था.' सीबीआई क्या कर रही है? और हां, खबर है कि विजय माल्या के खिलाफ जांच अब टूजी केस की तर्ज पर होगी. सीबीआई माल्या की फॉरेंसिक ऑडिट करवा सकती है. सीबीआई लोन लेने के लिए विजय माल्या के बोले झूठ की भी जांच करवाएगी.





















.webp?width=120)

