पुलिस रोकने कि बजाए खुद लूटने में जुट गई लखनऊ पुलिस को खयाल तो बहुत नेक आया कि करवा चौथ पर पतियों को हेलमेट बांटा जाए, ताकि वो सुरक्षित रहें. मगर पुलिस का मैनेजमेंट एक बार फिर फेल हुआ. बताते हैं जब तक एसएसपी दीपक कुमार हेलमेट बंटने की जगह रहे, सब ठीक रहा. मीडिया ने बढ़िया फोटो खींची. फिर जैसे ही साहब गए, मातहत खुद भी फोटो खिंचाने में मशगूल हो गए. और इधर लोगों में हेलमेट लूटने की होड़ लग गई. इसके बाद जिन पुलिस वालों को इन हेलमेट लुटेरों को रोकना था, वो भी हेलमेट गायब करने में उनका साथ देने लगे. वीडियो में कुछ पुलिस वालों को हेलमेट पार करते साफ देखा जा सकता है. लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि हेलमेट बांटने का कार्यक्रम 6 जगह करवाया गया था. सभी जगह हेलमेट आराम से बंटे. एक जगह सहारागंज के पास जरूर कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों ने खुद ही हेलमेट उठा लिए. हालांकि वो इसे लूट मानने से इनकार करते रहे. पुलिस वालों के हेलमेट लूटने की बात पूछने पर एसएसपी ने वीडियो की जांच करवाने की बात कही है.सहारागंज में पतियों के लिए हेलमेट लाई थी पुलिस, लोगों ने लूट लिए। @NBTLucknow @dgpup @lucknowpolice pic.twitter.com/m18zw153um
— Ankush Tripathi (@ankushnbt) October 8, 2017
लल्लनटॉप शो में सीएम योगी आदित्यनाथ के सेशन का वीडियो देखें-
ये भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी की इन दो वायरल तस्वीरों का सच क्या है? देशभक्त बनने के चक्कर में बेवकूफ मत बनो, ये मैसेज फॉरवर्ड मत करो यूपी में 38 हज़ार लोगों की नौकरी जाने का लेटर हुआ वायरल, बवाल होते-होते रह गया
इमरजेंसी में ब्लड की ज़रूरत हो तो फेसबुक का ये नया फीचर बहुत काम आएगा














