This is the state of Gujarat Congress 😂😂😂 pic.twitter.com/FjtSBoea7Y
— Rishi Bagree 🇮🇳 (@rishibagree) October 25, 2017
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक रैली में आए लोगों को पैसे दिए जा रहे हैं. जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, उसमें राहुल गांधी का भाषण साफतौर पर सुना जा सकता है. वो कुछ मेड इन चाइना और मेड इन गुजरात का मुद्दा उठा तालियां बटोर रहे हैं. इधर लोग नोट बटोर रहे हैं. और आगे चलकर कुछ लोग इस वीडियो के बल पर वोट बटोर रहे होंगे. जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. क्योंकि ये वीडियो एडिटेड है. वीडियो क्लिप सही है, मगर जो इसमें ऑडियो है, वो कहीं और का है. उसे बाद में जोड़ा गया है.
ओरिजिनल वीडियो देखिए-
बूम वेबसाइट के मुताबिक ये वीडियो मणिपुर का है. इसका ओरिजिनल वीडियो मार्च 2017 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. और ये दावा एकदम गलत है कि ये वीडियो 23 अक्टूबर की राहुल गांधी की गांधीनगर रैली का है. ओरिजिनल वीडियो में राहुल की आवाज नहीं सुनाई दे रही है. मार्च में जब इसे अपलोड किया गया था, तब भी ये धड़ल्ले से शेयर हुआ था.
असली वीडियो की क्या कहानी है
वीडियो की शुरुआत में आपने बुर्के में एक महिला को बोर्ड लिए देखा होगा. इस पर वार्ड 5 (KMC) लिखा है. KMC का मतलब है काकचिंग म्युनिसिपल काउंसिल. ये आता है मणिपुर के थौबल जिले में. तो जाहिर सी बात है वहां कोई रैली हुई होगी. हो सकता है कि उस वॉर्ड से वो रैली में आई हों. मार्च 2017 को मणिपुर में विधानसभा चुनाव हुए भी थे.

पैसे लेती इस महिला के हाथ में बोर्ड देखिए, इसमें केएमसी के वार्ड 5 का जिक्र है.
खैर इसमें जो झंडे दिख रहे हैं, वो तो कांग्रेस के ही हैं. सो ये तो समझ आता है कि रैली कांग्रेस की ही है. सो पैसा बांटने वाले भी कांग्रेसी ही होने चाहिए. मगर फिलहाल इसे गलत जानकारी के साथ यानी गुजरात का बताकर शेयर किया जा रहा है. वैसे भी गुजरात का रण ऐसा है ही कि यहां लोग वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए हर हथकंडा अपनाएंगे. साम, दाम, डंड, भेद, आपको सब इस चुनाव में दिखने वाला है. थोड़ी सी झलक आपने कुछ महीने पहले तीन राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में देखी ही होगी. मगर कोशिश करिये आप इन गलत और भटकाने वाली चीजों को शेयर ना करें. कोई और शेयर करे तो उसे बताएं, समझाएं और जिम्मेदारों से शिकायत करें. अगर आपको किसी फोटो, वीडियो पर शक हो, तो चेक करने के लिए हमें lallantopmail@gmail.com पर भेजें.
लल्लनटॉप वीडियो देखें-
ये भी पढ़ें:
गुजरात का वो मुख्यमंत्री जो हर सियासी तूफ़ान में अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहा
गुजरात का वो मुख्यमंत्री जिसने इंदिरा गांधी से बगावत करके कुर्सी पर कब्ज़ा कर लिया था
वो मुख्यमंत्री जिसने गुजरात में विधायकों के खरीद-फरोख्त की शुरुआत की
कहानी उस अस्पताल की, जिसमें आतंकी पकड़ा गया और अब कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने हैं










