The Lallantop

सैनिक ने गाने में बयान किया दर्द, '10 महीने से छुट्टी नहीं मिली, अचार-रोटी खा रहे हैं'

पाबंदी के बाद भी नाराज़गी बाहर आ रही है. जवान कह रहा है, 'बीवी को लगता है, जैसे उसकी शादी ही नहीं हुई है.'

Advertisement
post-main-image
वीडियो का स्क्रीन शॉट.

एक के बाद एक जवानों के वीडियो सामने आए और उन्होंने अफसर और सिस्टम पर इल्ज़ाम लगाए. आर्मी डे पर आर्मी चीफ बिपिन रावत जवानों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर कहा था, 'आपने जो कार्रवाई की है, आप उसके लिए अपराधी हैं और सजा के हकदार हो सकते हैं.'

Advertisement

आर्मी चीफ की जवानों को ये चेतावनी थी. मगर इस चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद एक और वीडियो वायरल हो गया. और इस बार का वीडियो गाकर बनाया गया है, जो जवानों का दर्द बयां कर रहा है. एक बार फिर खाने को लेकर शिकायत है. इस कंट्रोवर्सी को जितना दबाने की कोशिश की जा रही है, वो उतना ही बाहर आ रही है. इस सिख सैनिक के गाने को सुनिए, जो कह रहा है, '10 महीने से छुट्टी नहीं मिली. अचार-रोटी खाने को मजबूर हैं.' इस वीडियो में इस बार अकेला सैनिक नहीं है. कई जवान नज़र आ रहे हैं. और खाने की वही शिकायत, जो तेज बहादुर यादव ने की थी. लेकिन, उसे शराबी, अनुशासनहीन करार दे दिया गया. इस सिख सैनिक ने गाकर बताया है कि बॉर्डर पर सैनिक किस तरह की जिंदगी जीते हैं. सैनिक ने वीडियो में बताया कि जवान दस-दस महीने तक बिना किसी छुट्टी के लगातार बॉर्डर पर पहरा दे रहे हैं. नेता जहां ताज होटल में लंच और डिनर करते हैं, वहीं सैनिक रोटी और अचार खाने को मजबूर हैं. सैनिक शौक रखते तो तड़के और सलाद का हैं, लेकिन खाना वही पड़ता है. जवान रातभर सर्दी और गर्मी के मौसम में सरहद पर रखवाली करते हैं और देश के नेता रातों में चैन की नींद सोते हैं. ये वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि उसके साथी उसके गाने पर तालियां बजा रहे हैं.
सैनिक अपने दर्द को बयान करता है कि जिस लड़की से उसकी शादी हुई है, वो परेशान है, वह समझ ही नहीं पा रही है कि वो शादीशुदा है या फिर बिना शादी के.
एक के बाद एक सामने आ रहे ये वीडियो जवानों का दर्द बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाने से कुछ नहीं होगा. एक उबाल अंदर ही अंदर आता रहेगा और उसका एक साथ बाहर आना बहुत खतरनाक होगा. इसलिए ज़रूरी है कि इस तरफ सरकार को पूरी गंभीरता से विचार करना चाहिए. ये गुस्सा इसलिए भी बाहर आ रहा है, क्योंकि इस सरकार में सोल्जर की बात बहुत हुई. देशभक्ति की बात हुई. उन्हें लगता है ककि उनकी शिकायत सुनी जाएगी और हालात कुछ सुधरेंगे. लोगों ने भी जवानों के वीडियो खूब शेयर किए और उनकी आवाज़ बुलंद की. मगर अफ़सोस, अभी तक एक भी ऐसी खबर नहीं आई, जिससे कोई ज्यादा उम्मीद लगाई जाए कि हां, अब जवानों के साथ ऐसा कुछ नहीं होगा, जिससे उन्हें अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयान करना पड़ जाए. इसके उलट पाबंदियां लगाई गई. वो भी ऐसी कि उनकी आवाज़ अंदर ही अंदर गूंजकर दम तोड़ जाए. गाइडलाइन जारी कर दी गई कि जवान बिना इजाज़त सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर या वीडियो अपलोड नहीं करेंगे. पहले BSF का जवान, फिर CISF का जवान, फिर एक सैनिक. और उसके बाद सैनिकों की ये टुकड़ी. जवानों के हित की बात करने वाली सरकार से उम्मीद करते हैं कि वो इन जवानों के साथ कुछ बुरा नहीं होने देगी. इसी उम्मीद के साथ सुनिए और लोगों भी सुनवाइए, ताकि इस जवान का दर्द पीएम तक पहुंच जाए. https://www.youtube.com/watch?v=OzWJQAd8WvU&feature=youtu.be
ये भी पढ़ें:

इस BSF जवान को जली रोटी खाकर ड्यूटी देनी पड़ रही है: वायरल वीडियो

'अगर मेरे पति पागल हैं, तो क्यों दी हुई है बंदूक'

Advertisement
Advertisement