लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-
इस एक पत्थर को केजरीवाल दिल्ली में अपनी जीत के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं
बीजेपी को ये पत्थर बहुत भारी पड़ सकता है.
Advertisement

मायापुरी में व्यापारी अपनी फैक्ट्रियां सील होने पर प्रदर्शन कर रहे हैं.
राजधानी दिल्ली में सीलिंग फिर से लौट आई है. दिल्ली नगर निगम मायापुरी इलाके में कबाड़ की फैक्ट्रियों को सील करने में जुट गई है. ये एशिया की सबसे बड़ी जंक मार्केट मानी जाती है. यहां गाड़ियों को कबाड़ में खरीदा और बेचा जाता है. इन फैक्ट्रियों को एनजीटी (National Green Tribunal) के ऑर्डर के बाद सील किया जा रहा है. करीब 850 ऐसी फैक्ट्रियां सील होनी हैं. मगर एक वीडियो अब राजनीति की वजह बन गया है. यहां हजारों व्यापारी इस सीलिंग ड्राइव का विरोध कर रहे हैं और सुरक्षा बल उन्हें इलाके से भगाते दिख रहे हैं. शनिवार यानी 13 अप्रैल को न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें सुरक्षा बल व्यापारियों को खदेड़ते दिख रहे हैं. यहां पत्थर भी बरसाए जा रहे हैं. व्यापारियों के हाथ में भी पत्थर हैं और हैरानी की बात ये कि सुरक्षा बल भी लोगों पर पत्थर बरसाते दिख रहे हैं.
आम आदमी पार्टी ने भी इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा- "ये डरावना है. जनरल डायर मोदी की पुलिस मायापुरी में नागरिकों पर बेहरमी से पत्थर बरसा रही है." इस वीडियो में एक सुरक्षाकर्मी ईंट मारता है जो सामने भाग रहे एक सिख प्रदर्शनकारी के सिर पर लगती है. ये एक डरावना दृश्य है." लोकसभा चुनावों के बीच आम आदमी पार्टी को बैठे बिठाए ये मुद्दा मिल गया है. दिल्ली में व्यापारी वर्ग के लिए पहले ही इससे परेशान रहा है. इसी साल जनवरी में 6307 प्रॉपर्टी सील हुईं थी. इनमें साउथ दिल्ली का लाजपत नगर, अमर कॉलोनी और छत्तरपुर आदि इलाके शामिल थे. अरविंद केजरीवाल की सरकार ने पहले भी इस मुद्दे को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरा था क्योंकि एमसीडी बीजेपी के हाथ में है और केंद्र सरकार सीलिंग पर कोई ठोस फैसला नहीं कर पाई है. अब चुनावों के बीच में ये वीडियो लोगों में बीजेपी के खिलाफ माहौल पैदा कर सकता है. दिल्ली में व्यापारी वर्ग का कई सीटों पर काफी प्रभाव है और जो व्यापारी नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों के बावजूद बीजेपी के साथ खड़ा रहा, वो यहां से इस वीडियो के बाद बिफर सकता है. आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि व्यापारी वर्ग की इस फीलिंग का यूज दिल्ली में सातों सीटें जीतने में किया जाए.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-
Advertisement











