ये भी पढ़ें:
जल्लीकट्टू बवाल में सबसे शॉकिंग वीडियो इस पुलिसवाले का है
प्रोटेस्ट खतम हो चुका है. अब जो हो रहा है वो कतई जस्टिफाई नहीं किया जा सकता.
Advertisement

फोटो - thelallantop
जल्लीकट्टू पर विरोध चल रहा है. तमिलनाडु में. हमारे घर में तो कभी रोटी जो जल जाए तो उसपर विरोध होता था. लेकिन वहां अलग मामला है. बैलों के साथ दौड़ना है. उनके मजे लेने हैं. कहते हैं तमिल कल्चर जुड़ा है. पहले कोर्ट ने मना किया. तो लोग सडकों पर उतर आये. मरीना बीच पर प्रदर्शन चला. तमिल कल्चर को बचाने के लिए. बड़े-बड़े लोग भी बात करने लगे. रजनीकांत, कमल हासन सबसे मुख्य थे. इन दोनों ने विरोध किया. जल्लीकट्टू पर बैन का. अब हुआ ये है कि विरोध प्रदर्शन कुछ और ही बन गया है. कोर्ट कह भी चुका है कि बैन नहीं किया जायेगा. लेकिन विरोध फिर भी चल रहा है. मरीना बीच पर भतेरी जनता काबिज़ है. और इसके साथ ही शुरू हो गया है वो जिसका डर रहता है. तोड़-फोड़ और लूट-पाट. लोग आगजनी कर रहे हैं. भीड़ में उपद्रवी शामिल हो गए हैं. या ये कहो कि भीड़ में कुछ लोग उपद्रवी हो गए हैं. वैसे जैसे कुछ ज़ोम्बी बन जाते हैं. वो काटते हैं तो अगला भी ज़ोम्बी बन जाता है. रजनीकांत ने चेताया है कि भीड़ में घुसे ऐसे लोगों से बच के रहा जाए. वो लोग जो आगजनी कर रहे हैं. तोड़-फोड़ कर रहे हैं. कमल हासन ने इसी बीच एक वीडियो ट्वीट किया. किसी न्यूज़ चैनल पर दिखाया जा रहा था. उस वीडियो में एक पुलिस वाला दिखाई दे रहा है. हालांकि कहा ये जा रहा है कि एक पुलिस की वर्दी पहने शख्स दिख रहा था जो पुलिस वाला था या नहीं, ये पक्की तरह से नहीं कहा जा सकता. वीडियो में पुलिस वाला एक ऑटो रिक्शा में आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है. https://twitter.com/ikamalhaasan/status/823517213218877441
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
Advertisement











