चेतेश्वर पुजारा बेहद खास जगह घुमा रहे हैं.
साउथ अफ्रीका का सबसे पॉपुलर क्रिकेट ग्राउंड. जोहन्सबर्ग का वॉडंरर्स. यहां इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है. सीरीज तो हाथ से निकल चुकी है मगर टीम इंडिया को अभी भी इस खास मैदान से उम्मीद है. उम्मीद इसलिए क्योंकि टीम यहां कभी नहीं हारी है. दूसरा, कभी भी यहां इंडिया ने क्लीन स्वीप भी नहीं झेला है. इससे भी खास बात ये कि चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने 2012 में द्रविड़ और लक्ष्मण के रिटायरमेंट के बाद टीम में अपनी जगह काफी मजबूत कर ली थी. यूं तो पुजारा के लिए ये सीरीज बेहद खराब रही है, मगर ये ग्राउंड काफी यादगार है. साल 2013 में जब टीम इंडिया द्रविड़ और लक्ष्मण के बिना यहां आई थी तो सीरीज का पहला टेस्ट इसी मैदान पर खेली थी. इसकी पहली पारी में भी पुजारा 25 रन पर रन आउट हो गए थे. अपने रन आउट होने के लिए वो 2018 में हो रही इस सीरीज में भी चर्चा में हैं. मगर दूसरी पारी में पुजारा ने 153 रन की पारी खेली थी.
पुजारा ने इस ग्राउंड के साथ साथ अपना ड्रेसिंग रूम भी दिखाया है और वो जगह भी जहां मैच से पहले सभी खिलाड़ी इकट्ठे होते हैं. चलिए घूमते हैं पुजारा के साथ ये ग्राउंड जहां टीम इंडिया ने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड कप फाइनल खेला था.
ये वीडियो देखिए:
Also Read: मैच से पहले ही साउथ अफ्रीका ने कोहली को आउट करने की कोशिश की है
तीसरे टेस्ट में अगर इंडिया की बैटिंग चल गई तो इन जुड़वा भाइयों को थैंक्यू बोलना