The Lallantop

ग़ज़ब! 'उरी' वाली टीम इस बार महाभारत के किरदार पर कमाल की फिल्म ला रही है

अश्वत्थामा का ज़बरदस्त किरदार निभाएंगे विक्की कौशल.

Advertisement
post-main-image
विक्की कौशल ने फ़िल्म के दो पोस्टर साझा किए हैं. (तस्वीर: Instagram | vickykaushal09)
'उरी: दी सर्जिकल स्ट्राइक' फ़िल्म रिलीज़ होने के दो साल बाद आज एक्टर विक्की कौशल ने नई फ़िल्म 'दी इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' की फर्स्ट लुक ज़ारी की है. उन्होंने इन्स्टाग्राम पर फ़िल्म के दो पोस्टर पोस्ट किए हैं. पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि अभिभूत हूं. 'उरी: दी सर्जिकल स्ट्राइक' की दूसरी एनिवर्सिरी पर टीम आप सभी से 'दी इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' का एक लुक शेयर कर रही है. आदित्य धर की ड्रीम टीम के साथ इस फ़िल्म की यात्रा के लिए इंतज़ार नहीं किया जा सकता.
विक्की कौशल की डायरेक्टर आदित्य धर के साथ यह दूसरी फ़िल्म होगी. इस फ़िल्म को सुपरहीरो एक्शन फ़िल्म की तरह बनाया जा रहा है. फ़िल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल से शुरू होने वाली है. विक्की कौशल फ़िल्म में सबसे अहम अश्वत्थामा का किरदार निभायेंगे.
विक्की कौशल की इन्स्टाग्राम पोस्ट देखिए. #  'दी इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' बनाने वाले क्या कह रहे? आदित्य धर ने लॉकडाउन के दौरान कहा था कि उनकी पूरी टीम सक्रिय रूप से फ़िल्म के प्री-प्रॉडक्शन पर काम कर रही थी, जिसकी शूटिंग यूरोप में की जाएगी. फ़िल्म की शूटिंग मुख्य रूप से ब्रिटेन और आइसलैंड में करेंगे. कोरोना वायरस संकट को दखते हुए प्लान में बदलाव किए जा सकते हैं.
फिल्म के प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला ने कहा है कि अश्वत्थामाके पात्र में गहराई है और इस फ़िल्म में विजुअल इफेक्ट्स की भरमार होगी. यह अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है, जिसका हमने प्रयास किया है. हम दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे.
फ़िल्म कब रिलीज़ होगी इसको लेकर अभी चीज़ें साफ़ नहीं हैं लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 2022 में रिलीज़ हो सकती है. # अश्वत्थामा के बारे में जानते जाइए अश्वत्थामा महाभारत का एक पात्र है. गुरु द्रोण और कृपि के बेटे और ऋषि भारद्वाज के पोते. जन्म लेने के साथ ही अश्वत्थामा के माथे में एक मणि होती है जो कि उसे सभी चीज़ों से निर्भय रखती है. यह मणि अश्वत्थामा के लिए कवच का काम करती थी. महाभारत में अश्वत्थामा का चित्रण एक महारथी के रूप में किया गया है, जिन्होंने कुरुक्षेत्र के युद्ध में पांडवों के खिलाफ़ कौरवों के लिए लड़ाई लड़ी थी. धोखेबाजी से पांडवों के बच्चों को मारने के बाद कृष्ण ने अश्वत्थामा की मणि निकाल के उसे 5000 सालों तक धरती पर भटकने का श्राप दे दिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement