The Lallantop

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका का ये एयरक्राफ्ट कैरियर मैदान से पीछे क्यों हटा?

दुनिया का सबसे बड़ा कैरियर 'फोर्ड' 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत रेड सी में तैनात था. 12 मार्च को इसके लॉन्ड्री रूम में आग लगने की खबर आई थी जिसमें तीन नाविक घायल हो गए थे.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका का कैरियर Gerald R Ford (PHOTO-X)

‘अमेरिका की शान’ कहा जाने वाला एयरक्राफ्ट कैरियर Gerald R Ford जंग के मैदान से दूर चला गया है. इस एयरक्राफ्ट कैरियर को अमेरिका ने ईरान की जंग के लिए तैनात किया था. ये दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर था जिसे इस जंग में भेजा गया था. प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रम्प ने खुद बताया कि ईरान ने अमेरिकल एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागी हैं. अब उसका दूसरा कैरियर भी कुछ खराबी की वजह से मैदान छोड़ने को मजबूर है. खबर है कि ये कैरियर अब क्रोएशिया में मरम्मत के लिए खड़ा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर ‘फोर्ड’ 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत रेड सी में तैनात था. 12 मार्च को इसके लॉन्ड्री रूम में आग लगने की खबर आई थी जिसमें तीन नाविक घायल हो गए थे. एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि लगभग 200 सेलर्स का धुएं से जुड़ी समस्याओं के चलते इलाज भी किया गया. आग पर काबू पाने में कई घंटे लगे और इसका असर सोने की लगभग 100 जगहों (बर्थ) पर पड़ा. ये जगहें आग के बाद सोने लायक नहीं बची थीं.

इस युद्धपोत को 9 महीने के लिए इस इलाके (वेस्ट एशिया) में तैनात किया गया था. वेस्ट एशिया पहुंचने से पहले इसने कैरिबियन में वेनेजुएला के खिलाफ मिशन में भी हिस्सा लिया था. हालांकि इसमें लगातार समस्याएं सामने आती रहीं. तैनाती के दौरान इसे प्लंबिंग (पानी की पाइपों) से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे इसके लगभग 650 टॉयलेट प्रभावित हुए. फोर्ड कुछ समय के लिए ग्रीस के आईलैंड क्रीट पर सूडा बे में रुका था. फिलहाल ये मरम्मत केे लिए क्रोएशिया में है. क्रोएशिया अमेरिका का NATO सहयोगी है.

Advertisement

इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर 5 हजार से अधिक नौसैनिक तैनात हैं. साथ ही इस पर 75 से ज्यादा फाइटर जेट्स मौजूद हैं. इनमें F-18 सुपर हॉर्नेट जैसे उन्नत नेवल जेट्स भी शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें एयर ट्रैफिक कंट्रोल और नेविगेशन के लिए एक हाईटेक रडार सिस्टम भी लगा है. कुल मिलाकर इस विशाल कैरियर पर वो सबकुछ है, जिससेे जंग में बहुत बड़ी बढ़त हासिल की जा सकती है लेकिन इसके साथ हो रही घटनाओं और लगातार खराबियों की वजह से ये मैदान से बाहर ही रह रहा है.

वीडियो: ईरान जंग के बीच ट्रंप डॉलर के साथ क्या करने वाले हैं?

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement