The Lallantop

होर्मुज में 20 पाकिस्तानी शिप को ईरान का ग्रीन सिग्नल, डार की पोस्ट को ट्रंप ने भी शेयर किया

Iran Israel US War के बीच Iran ने Pakistan के 20 जहाजों को Strait Of Hormuz से गुजरने की अनुमति दे दी. इस बात की जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्री Ishaq Dar ने दी.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान के 20 जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेंगे. (फोटो- इंडिया टुडे)

ईरान ने 20 और पाकिस्तानी जहाजों को ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait Of Hormuz) से गुजरने की इजाजत दे दी. इसकी जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने दी है. डार ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ईरान के इस कदम को इलाके में ‘शांति का संकेत’ बताया. इस पोस्ट में इशाक डार ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अमेरिकी  विदेश मंत्री मार्को रूबियो, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची को भी टैग किया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल के अपने अकाउंट से डार के इस पोस्ट को शेयर किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रविवार, 29 मार्च की दोपहर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपनी ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में लिखा,  

मुझे ये खबर साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ईरान सरकार ने पाकिस्तानी झंडे वाले 20 और जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की इजाजत देने पर सहमति दे दी है. इस सहमति के मुताबिक, रोजाना होर्मुज से 2 पाकिस्तानी जहाजें गुजरेंगी.

Advertisement
Ishaq Dar
पाकिस्तानी विदेश मंत्री दावा.

पाकिस्तान और ईरान के बीच हुए इस समझौते के मुताबिक रोजाना होर्मुज से 2 पाकिस्तानी जहाज गुजरेंगे. इस तरह 20 पाकिस्तानी जहाज होर्मुज को पार करेंगे. डार ने पोस्ट में ईरान के इस कदम को ‘वेलकमिंग, उपयोगी और सराहनीय' बताया. साथ ही कहा कि ईरान का यह कदम इलाके में “शांति का एक संकेत” है, जो यहां स्थिरता लाने में मददगार साबित होगा. डार ने पोस्ट में आगे लिखा कि (मौजूदा हालात में) बातचीत, डिप्लोमेसी और भरोसा बनाने की कवायद ही एकमात्र रास्ता है.

डार के पोस्ट की खास बात ये रही कि उन्होंने इसमें सीधे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अमेरिकी  विदेश मंत्री मार्को रूबियो, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची को टैग किया है. इतना ही नहीं, डॉनल्ड ट्रंप ने उनके पोस्ट को शेयर भी किया है. बता दें कि पाकिस्तान इस जंग में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश में भी शामिल है. ऐसे में वह इस समझौते को अलग नजरिए से देख रहा है.

इसी बीच, शनिवार 28 मार्च को भारतीय झंडे वाले दो LPG कैरियर BW Tyr और BW Elm ने भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया है. ये उन्हीं 5 एलपीजी कैरियर जहाजों में से है, जो शुक्रवार, 27 मार्च तक दुबई के रास-अल-खैमाह में लंगर डाले खड़े थे. भारत के पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने होर्मुज के हालात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फारस की खाड़ी मे 20 जहाज मौजूद हैं, जिनमें 540 भारतीय भी हैं, जो सुरक्षित हैं.  

Advertisement

वीडियो: ईरान जंग के बीच ट्रंप डॉलर के साथ क्या करने वाले हैं?

Advertisement