The Lallantop

रहाणे के बल्ले ने दिया आलोचकों को जवाब, MI के बॉलर्स भी ये रूप देख हुए हैरान!

KKR के कप्तान Ajinkya Rahane ने Mumbai Indians के खिलाफ शानदार बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने तेज-तर्रार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया.

Advertisement
post-main-image
अजिंक्य रहाणे ने पहले मैच में दिखाई जबरदस्त फॉर्म (फोटो- PTI)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के मैच में केकेआर के कैप्टन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने परफेक्ट शुरुआत की. इस मुकाबले में उन्होंने दिखाया कि बैटिंग के मामले में वह किसी से कम नहीं हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के बेहतरीन बॉलिंग अटैक के सामने शानदार बल्लेबाजी की. इस बीच, उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) जैसे बॉलर्स  को हावी नहीं होने दिया. मैच में उन्होंने तेज-तर्रार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़ा. इस दौरान, रहाणे ने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया, जिन्होंने उन पर सवाल उठाए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
27 बॉल्स पर जड़ी फिफ्टी

केकेआर की पारी का आगाज करने आए अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के बॉलर्स पर शुरू से अटैक किया. उन्होंने ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक की गेंदों पर छक्के जड़े. रहाणे ने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अजिंक्य रहाणे 40 गेंदों पर 67 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें: CSK के लिए RR की ये तिकड़ी बड़ा सिरदर्द, ऋतुराज को काट निकालनी ही होगी

Advertisement
आलोचकों को दिया जवाब

अजिंक्य रहाणे ने अपनी इस बेहतरीन पारी के चलते उन आलोचकों को तगड़ा जवाब दिया, जिन्होंने उन पर और उनकी बैटिंग पर सवाल उठाए थे. कुछ दिन पहले भारत के पूर्व क्रिकेट एस बद्रीनाथ ने अजिंक्य रहाणे को केकेआर की सबसे कमजोर कड़ी बताया था. तब उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा था,

अजिंक्य रहाणे निश्चित रूप से एक कमजोरी हैं. उनकी कप्तानी ही एक कमजोर कड़ी है. केकेआर के सभी बड़े इनवेस्टमेंट गलत साबित हुए हैं.

कैफ भी उठा चुके हैं सवाल

कुछ दिन पहले भारत के पूर्व किकेटर मोहम्मद कैफ ने भी अजिंक्य रहाणे पर सवाल उठाए थे. उनका मानना था कि केकेआर की टीम किसी दूसरे प्लेयर्स को कप्तान बनाने पर विचार कर रही थी. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा था,

Advertisement

KKR ने कप्तान चुनने का फैसला काफी देर से लिया. टीम शायद लंबे समय के लिए किसी और को कप्तान बनाने की सोच रही थी, लेकिन अंत में अजिंक्य रहाणे के अनुभव पर भरोसा किया गया.

IPL के सफल प्लेयर हैं रहाणे

अजिंक्य रहाणे आईपीएल के कामयाब प्लेयर रहे हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन से लेकर अब तक खेल रहे हैं. इस दौरान वह आईपीएल में कई टीमों को रिप्रजेंट कर चुके हैं. आंकड़ों पर नजर डालें, तो अजिंक्य रहाणे आईपीएल में अब तक 5099 रन बना चुके हैं. इस लीग में उनके नाम 2 शतक और 36 अर्धशतक दर्ज हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में उनका हाईएस्ट स्कोर 105 रन नॉट आउट है.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement