The Lallantop

उड़ती प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलने लगा, बोला, 'एक बटन से खुल जाएगा, पता नहीं था'

Bengaluru से Varanasi जा रही Indigo की Flight में एक यात्री ने फ्लाइट के लैंडिंग के समय इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की. आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, जांच एजेंसियों की ओर से पूछताछ जारी है.

Advertisement
post-main-image
वाराणसी में इंडिगो की फ्लाइट के लैंडिंग के समय यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की.(फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंडिगो की फ्लाइट 6E-185 में मोहम्मद अदनान नामक यात्री ने लैंडिंग से ठीक पहले आपातकालीन गेट खोलने की कोशिश की, जिससे विमान में गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई।
  • मोहम्मद अदनान ने बिना किसी स्पष्ट कारण के इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया, जिसके बाद केबिन क्रू और पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
  • अदनान को सीआईएसएफ के हवाले कर पुलिस जांच कर रही है, जिसमें यूपी ATS और IB भी उसके बयान और घटना की पूरी पड़ताल कर रहे हैं।

बेंगलुरु से वाराणसी आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने विमान की लैंडिंग से ठीक पहले इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की. घटना उस समय हुई जब जहाज वाराणसी के लाल बहादुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड करने वाला था. आरोपी को गिरफ्तार कर सीआईएसएफ के हवाले कर दिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर ‘भूत का साया’ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी की पहचान मोहम्मद अदनान के तौर पर हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का निवासी बताया जा रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े रौशन जायसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6e-185//BLR-VNS/Reg-VT-IRW बेंगलुरु से वाराणसी आ रही थी. इसी फ्लाइट में आरोपी अदनान भी ट्रैवल कर रहा था. यात्रा के दौरान ही अदनान बिना किसी वजह के ही फ्लाइट के इमरजेंसी गेट के पास पहुंचा और बटन दबाकर उसे खोलने की कोशिश करने लगा. ये देखकर फ्लाइट में सवार बाकी यात्री परेशान हो गए. बगैर समय गंवाए फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू ने अदनान को ऐसा करने से रोक लिया.

बाद में फिर लैंडिंग के ठीक पहले अदनान दोबारा इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश करने लगा. इसके बाद क्रू और पायलट की सतर्कता ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया. ऐसी स्थिति की सूचना मिलते ही पायलट ने फ्लाइट को हवा में ही रखा और सिचुएशन कंट्रोल में आने के बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफल लैंडिंग कराई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: चोरी का शक, पिता ने बेटियों को बांधकर उल्टा लटका दिया, एक की जान चली गई

फ्लाइट के लैंड होने बाद संबंधित अधिकारियों ने अदनान को CISF को सौंप दिया. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद फूलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. देवांश प्रताप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. आरोपी पर BNS 2023 की धारा 125 के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर “भूत का साया” है. हालांकि, बाद में पुलिस में पूछताछ में पता लगाया कि आरोपी गोवा घूमने गया था और वहां से वापस लौट रहा था. बाद में उसने भी कहा कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक बटन दबाने से विमान का दरवाजा खुल जाएगा.

फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि की. साथ ही बताया कि पुलिस के अलावा तमाम जांच एजेंसियां UP ATS और IB ने भी आरोपी से पूछताछ की है.फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में ही है.

Advertisement

वीडियो: क्या ट्रंप ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन करने वाले हैं?

Advertisement