लॉटरी का नंबर चुनना कितना मुश्किल होता है. कई बार लोग सिर्फ़ एक नंबर से रह जाते हैं. जब बार-बार ऐसा होता है तो फिर वो दिमाग लगाने लगते हैं. कैलकुलेशन करते हैं. लकी नंबर या लकी पीपल के नाम पर किस्मत आजमाते हैं. जैसे एक मां ने अपने बच्चे के बर्थडे की तारीख़ वाला नंबर सिलेक्ट किया और किस्मत चमक उठी. बच्चे का बर्थडे उनके लिए लकी नंबर रहा. उनकी लॉटरी लग गई. वो भी 1.4 मिलियन डॉलर यानी साढ़े 11 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की.
मां ने बच्चे के बर्थडे की तारीख पर लॉटरी खरीदी, साढ़े 11 करोड़ का जैकपॉट लग गया!
महिला ने फॉर्म "लकी मॉम" के नाम से भरा था. उन्होंने इलिनोइस लॉटरी का टिकट लिया था. इसमें उन्होंने लकी डे लोट्टो जैकपॉट में पैसा जीता है. जब वह सुबह अपने रोते हुए बच्चे को चुप करवा रही थीं, तभी उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी.

abc न्यूज़ के मुताबिक़ महिला ने फॉर्म "लकी मॉम" के नाम से भरा था. उन्होंने इलिनोइस लॉटरी का टिकट लिया था. इसमें उन्होंने लकी डे लोट्टो जैकपॉट में पैसा जीता है. जब वह सुबह अपने रोते हुए बच्चे को चुप करवा रही थीं, तभी उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी. abc न्यूज़ से बात करते हुए महिला ने बताया,
"मेरा बच्चा रोते हुए उठा, और उसे बिस्तर पर वापस लिटाने के बाद, मुझे फिर से सोने में परेशानी होने लगी. इसलिए समय बिताने के लिए मैंने अपने फ़ोन पर लॉटरी ऐप खोला, और जब मुझे पता चला कि मेरी लॉटरी लग गई है तो मुझे विश्वास नहीं हुआ. मैंने अभी-अभी 1.4 मिलियन डॉलर जीते हैं.''

"लकी मॉम" ने आगे कहा,
"मैंने यहां-वहां लकी डे लोट्टो खेला है, और जब मैं खेलती हूं, तो मैं अपने बच्चों के जन्मदिन को अपने भाग्यशाली नंबर के रूप में चुनती हूं."
ये भी पढ़ें: किसान दवा खरीदने गया, लौटते हुए टिकट खरीदा और चार घंटों में लग गई 2.5 करोड़ की लॉटरी
अपनी जीत के बारे में बात करते हुए "लकी मॉम" ने बताया,
“मेरे पास दुनिया की सबसे अच्छी नौकरी है: मैं घर पर रहकर एक मां का फर्ज निभाती हूं. मैं जीवन में जहां हूं उसके लिए बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं. लेकिन मेरे लिए आज, 'भाग्यशाली' शब्द का एक नया मतलब निकल गया है.”
"लकी मॉम" ने आगे बताया कि उन्होंने लॉटरी के नंबर के बारे में जब अपने पति को बताया था तो वो इसको मज़ाक में ले रहे थे. बाद में सच जान कर वो भी खुशी से हैरान रह गए.
वीडियो: जानिए क्या होते हैं लॉटरी के नियम-कानून और कौन सी हरकत आपको जेल पहुंचा सकती है?













