The Lallantop

बड़ी चूक! अमरीकी सीक्रेट सर्विस वालों ने गलती से 9/11 के आतंकवादियों को सम्मानित कर दिया

US News: 9/11 हमलों में मरने वाले पीड़ितों की संख्या 2977 है. इसके अलावा हमले में 19 आतंकवादी भी मारे गए थे. US Secret Service के पोस्ट में 2996 का जो आंकड़ा लिखा गया उसमें गलती से उन 19 आतंकवादियों को भी सम्मान दे दिया गया जो हमलों में मारे गए थे.

Advertisement
post-main-image
हमले के पीड़ितों का गलत आंकड़ा शेयर किया (फोटो- X)

अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने 9/11 हमले में मारे गए पीड़ितों को सम्मान देने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया (US Secret Service 9/11 Victims Mistake). लेकिन उसमें एक बड़ी गलती हो गई. अनजाने में सीक्रेट सर्विस वालों ने हमले में शामिल आतंकवादियों को भी सम्मान दे दिया. पोस्ट को लेकर जमकर बवाल हुआ. फिर एजेंसी ने एक दूसरे पोस्ट में ब्लंडर के लिए माफी मांगी और गलती को सुधारा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

12 सितंबर को US सीक्रेट सर्विस ने पोस्ट में लिखा,

हमारे मुख्यालय में लगा हुआ झंडा 9/11 और हमारे मिशन के उद्देश्य की याद दिलाता है. स्वतंत्रता और बलिदान का एक प्रमाण, ये झंडा खोए गए सभी 2,996 लोगों का सम्मान करता है, जिसमें हमारे अपने मास्टर स्पेशल ऑफिसर क्रेग टी. मिलर और स्पेशल एजेंट इन चार्ज चार्ल्स एल. फ्रेंड भी शामिल हैं.

Advertisement

पोस्ट के साथ शेयर किए वीडियो में उस झंडे को दिखाया गया जो कि 11 सितंबर को हमले के बाद क्षतिग्रस्त हो गया था.

पोस्ट में क्या गलती हुई?

दरअसल, 9/11 हमलों में मरने वाले पीड़ितों की संख्या 2977 है. इसके अलावा हमले में 19 आतंकवादी भी मारे गए थे. पोस्ट में 2996 का जो आंकड़ा लिखा गया उसमें गलती से उन 19 आतंकवादियों को भी सम्मान दे दिया गया जो हमलों में मारे गए थे.

फिर गलती सुधारते हुए US सीक्रेट सर्विस ने पोस्ट में लिखा,

Advertisement

पोस्ट को ठीक कर दिया गया है. मूल पोस्ट में हमने गलती से 11 सितंबर के हमलों में मृतकों की कुल संख्या शामिल कर दी, जिसमें हाईजैकर्स भी शामिल थे. हमारा इरादा केवल उस दुखद दिन के पीड़ितों का सम्मान करना था और हम त्रुटि के लिए दिल से माफी मांगते हैं.

ये भी पढ़ें- 9/11 हमलों में क्या थी सऊदी अरब की भूमिका, FBI की जांच रिपोर्ट में क्या निकला?

बता दें, जुलाई में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हत्या की कोशिश हुई थी. उस मामले को लेकर US सीक्रेट सर्विस गहन जांच का सामना कर रही है. भारी दबाव के बाद एजेंसी प्रमुख किम्बर्ली चीटल ने इस्तीफा दे दिया था. इस बीच अमेरिका इन दिनों राष्ट्रपति चुनावों को लेकर राजनीति जोरों पर है.

वीडियो: अफगानिस्तान चीट शीट पार्ट-3: बरसों पहले ही पड़ चुकी थी 9/11 हमले की नींव

Advertisement