The Lallantop

ईरान आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी ब्लॉकेड खत्म, लेकिन US Navy तैनात रहेगी

अमेरिका सेना के US CENTCOM ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि वो Iranian Ports से Naval Blockade हटा रहा है. US-Iran Deal के बाद यह फैसला हुआ है. हालांकि अभी भी US Navy के जहाज इस इलाके में मौजूद रहेंगे.

Advertisement
post-main-image
अमेरिकी नेवी ने ईरानी बंदरगाहों पर से नाकाबंदी हटा दी है. (PHOTO-Pexels)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी नेवी ने प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप के आदेश पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के बंदरगाहों पर लगी नाकाबंदी को हटा दिया है और नाकाबंदी से जुड़े सभी ऑपरेशंस बंद कर दिए हैं।
  • अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने पर समझौता होने के बाद इस नाकाबंदी को हटाने का निर्णय लिया गया है ताकि समुद्री यातायात में सुधार हो सके।
  • नाकाबंदी हटने के बाद अमेरिकी नौसेना के जहाज इलाके में बने रहेंगे ताकि समझौते का पालन सुनिश्चित किया जा सके और क्षेत्र में शिपिंग रूट की सुरक्षा बनी रहे।

अमेरिकी नेवी ने ईरान के बंदरगाहों पर से नाकाबंदी (US Naval Blockade) हटाना शुरू कर दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US CENTCOM) के मुताबिक उन्होंने प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप के आदेश पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास नाकाबंदी के लिए चलाए जा रहे सभी ऑपरेशंस को रोकने का फैसला किया है. ये नाकाबंदी तब हटाई गई, जब अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने और होर्मुज को खोलने समेत कई मुद्दों पर डील पक्की हो गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अब अमेरिकी सेनाएं किसी भी तरह का समुद्री ट्रैफिक नहीं रोक रही हैं. नेवल ब्लॉकेड से जुड़े उनके सारे ऑपरेशंस रोके जा रहे हैं. CENTCOM ने कहा,

राष्ट्रपति के निर्देश के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों में आने-जाने वाले सभी समुद्री जहाजों पर लगी नाकाबंदी हटा ली है. अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले जहाजों को नहीं रोक रही है. अमेरिकी सेना की नाकाबंदी लागू करने की सभी कोशिशें बंद कर दी गई हैं. हमारे बेहतरीन नौसैनिक जहाज उस इलाके में मौजूद रहेंगे ताकि यह पक्का किया जा सके कि समझौते की सभी बातों का पालन हो रहा है और वे पूरी तरह से लागू हैं.

Advertisement
undefined

नाकेबंदी हटी, तैनात रहेगी US नेवी

अमेरिका-ईरान के बीच डील साइन होने के बाद ईरानी बंदरगाहों से नाकेबंदी हटा ली गई है. लेकिन समझौते का ठीक से पालन हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी नौसेना के जहाज आस-पास ही तैनात रहेंगे. CENTCOM ने बयान में कहा कि हमारे नौसैनिक जहाज इस इलाके में बने रहेंगे ताकि यह पक्का किया जा सके कि समझौते के सभी पहलुओं का पालन हो, उन्हें माना जाए और वे पूरी तरह से लागू रहें.

(यह भी पढ़ें: US-ईरान डील पर ट्रंप और पेजेशकियन ने किए साइन, इन 14 प्वाइंट्स पर लगी मुहर)

Advertisement

डील और नेवल ब्लॉकेड खत्म होने के साथ उम्मीद है कि इस कदम से ईरान के आसपास शिपिंग रूट में रुकावट को लेकर चिंताएं कम होंगी. सबसे बड़ी राहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर मिली है. मर्चेंट शिपों पर लगातार हो रहे हमलों से जहाजों को राहत मिलेगी. इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरने वाले कमर्शियल ऑपरेटरों की आजाद आवाजाही होगी.

वीडियो: क्या नेतन्याहू का लेबनान से निकलने का इरादा नहीं है?

Advertisement