The Lallantop
Logo

PHP में 2 बड़े साइबर खतरे, अमेरिका-जापान समेत कई देशों ने सरकारी वेबसाइट्स क्यों बंद कीं?

एआई की मदद से पीएचपी प्रोग्रामिंग भाषा में दो सुरक्षा खामियों का पता चला है. साइबर सुरक्षा के खतरे को देखते हुए कई देशों में सरकारी वेबसाइटें अस्थायी रूप से बंद की गई हैं.

Advertisement

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पीएचपी प्रोग्रामिंग भाषा में दो सुरक्षा खामियों का पता चला है. इस भाषा का इस्तेमाल 70 प्रतिशत से ज्यादा वेबसाइटों में होता है. इन खामियों के सामने आने के बाद यूरोप, एशिया और दूसरे महाद्वीपों में कई सरकारी वेबसाइटों को एहतियातन अस्थायी रूप से ऑफलाइन कर दिया गया है. इंटरनेट की बड़ी संख्या में वेबसाइटों को चलाने वाली इस भाषा में मिली कमजोरियों से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- एक PNR पर दो टिकट, एक वेटिंग में, जानिए ऐसे में कितने लोग ट्रेन में चढ़ सकते हैं

Advertisement
Advertisement