अमेरिका के इडाहो राज्य में आयोजित एक एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया. हवा में कलाबाजियां करते वक्त अमेरिकी नौसेना के दो फाइटर जेट आपस में टकरा गए. इसके तुरंत बाद दोनों जेट जमीन पर गिर गए और जोरदार धमाके के साथ आग लग गई. हालांकि, दोनों विमानों में सवार चारों क्रू मेंबर्स समय रहते सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर गए. अधिकारियों ने बताया कि सभी की हालत अब स्थिर है.
एयर शो के दौरान हवा में टकराए दो US फाइटर जेट, बने आग का गोला, वीडियो सामने आया
US Fighter Jets Crash: हवा में कलाबाजियां करते वक्त अमेरिकी नौसेना के दो फाइटर जेट आपस में टकरा गए. टक्कर के तुरंत बाद दोनों फाइटर जेट जमीन पर गिर गए और जोरदार धमाके के साथ आग का गोला बन गए.


स्थानीय अखबार इडाहो स्टेट्समैन के मुताबिक, यह हादसा रविवार, 17 मई को 'माउंटेन होम एयर फोर्स बेस' पर आयोजित 'गनफाइटर स्काइज एयर शो' के दौरान हुआ. दोपहर के करीब 12:30 बजे (स्थानीय समय) अमेरिकी नौसेना के दो EA-18G ग्रोवलर फाइटर जेट आपस में टकरा गए. ठीक उसी समय सभी क्रू मेंबर्स (पायलट समेत) सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए और दोनों जेट एक साथ नीचे गिर गए.
ये विमान बेस से लगभग दो मील बाहर दुर्घटनाग्रस्त हुए. हादसे वाली जगह के पास से जब घना काला धुआं उठने लगा, तो इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों फाइटर जेट हवा में टकराने के बाद टूटकर अलग हो गए. कुछ देर बाद, चार पैराशूट जमीन की तरफ उतरते हुए देखे गए.
अधिकारियों ने हादसे के बाद रविवार को होने वाले बाकी सभी इवेंट्स कैंसिल कर दिए. माउंटेन होम पुलिस ने भी कन्फर्म किया कि घटना के बाद बेस को लॉकडाउन कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: तेजस विमान हादसे में पायलट की मौत, दुबई एयर शो में हुआ था क्रैश
यह ‘गनफाइटर स्काईज एयर शो’ बीते आठ सालों में पहली बार हुआ था. हजारों लोग सैन्य विमानों के प्रदर्शन और हवाई करतब देखने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. एयर शो के आयोजकों ने इस कार्यक्रम की तैयारी में लगभग दो साल बिताए थे. साल 2018 में एयर शो के दौरान एक हैंग ग्लाइडर पायलट की क्रैश में मौत हो गई थी. इसके बाद से यहां कोई भी एयर शो नहीं हुआ था. इससे पहले 2003 में माउंटेन होम में एयर शो के दौरान एक थंडरबर्ड्स जेट भी क्रैश हो गया था. पायलट टक्कर से कुछ सेकंड पहले इजेक्ट करके सुरक्षित बच गया था.
वीडियो: F-15 फाइटर जेट के पायलट की खबर लीक किसने की? ट्रंप ने पत्रकारों को धमकी दी




















